अनंतनाग में मादक पदार्थ तस्कर के अवैध वाणिज्यिक परिसर को ध्वस्त किया गया

अनंतनाग में मादक पदार्थ तस्कर के अवैध वाणिज्यिक परिसर को ध्वस्त किया गया

अनंतनाग में मादक पदार्थ तस्कर के अवैध वाणिज्यिक परिसर को ध्वस्त किया गया
Modified Date: May 2, 2026 / 07:56 pm IST
Published Date: May 2, 2026 7:56 pm IST

श्रीनगर, दो मई (भाषा) जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को एक कथित मादक पदार्थ तस्कर से जुड़े एक वाणिज्यिक परिसर को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि परिसर अवैध रूप से बनाया गया था और इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये थी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अनंतनाग पुलिस ने वाघामा बिजबेहरा में लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य के 15 दुकानों वाले ‘‘अवैध रूप से निर्मित’’ वाणिज्यिक परिसर को ध्वस्त कराने में स्थानीय प्रशासन की सहायता की। उन्होंने बताया कि ध्वस्त की गई संपत्ति कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर सज्जाद अहमद राथर की थी।

प्रवक्ता ने बताया कि यारीपोरा पुलिस थाना में राथर के खिलाफ स्वापक औषधि मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस)अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि ‘शॉपिंग कॉम्प्लेक्स’ का निर्माण सरकारी जमीन पर अवैध रूप से किया गया था।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में