दिल्ली के बाबा हरिदास नगर में नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े अवैध ढांचों को ध्वस्त किया गया

दिल्ली के बाबा हरिदास नगर में नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े अवैध ढांचों को ध्वस्त किया गया

दिल्ली के बाबा हरिदास नगर में नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े अवैध ढांचों को ध्वस्त किया गया
Modified Date: May 5, 2026 / 10:46 pm IST
Published Date: May 5, 2026 10:46 pm IST

नयी दिल्ली, पांच मई (भाषा) दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के बाबा हरिदास नगर में कथित तौर पर मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अवैध निर्माण को गिरा दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि यह कार्रवाई द्वारका के बाबा हरिदास नगर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में की गई, जहां घरों के बाहर बने ढांचों का उपयोग नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए किया जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि इंद्र मार्केट की तेल मिल वाली गली और ट्रांसफार्मर वाली गली में बने अनधिकृत चबूतरों और अन्य ढांचों के बारे में सूचना मिलने के बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के समन्वय से तोड़फोड़ अभियान चलाया गया।

पुलिस ने कहा, ‘इस कार्रवाई में उन अवैध चबूतरों को निशाना बनाया गया जो असामाजिक गतिविधियों, विशेष रूप से मादक पदार्थ तस्करी के केंद्र बन गए थे।’

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और स्थानीय लोगों के किसी भी विरोध को रोकने के लिए बड़ी संख्या में महिला कर्मियों सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।’

भाषा नोमान नोमान अविनाश

अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में