पुलिसकर्मी से ‘मारपीट’ के मामले में इल्तिजा मुफ्ती को पुलिस ने तलब किया
पुलिसकर्मी से ‘मारपीट’ के मामले में इल्तिजा मुफ्ती को पुलिस ने तलब किया
श्रीनगर, छह अगस्त (भाषा) पुलिस ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता इल्तिजा मुफ्ती को अनुच्छेद 370 निरसन के विरोध में दो दिन पहले उनकी पार्टी के प्रदर्शन के दौरान एक पुलिस अधिकारी पर कथित हमले की जांच में शामिल होने के लिए तलब किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस का दावा है कि इल्तिजा ने अपने आधिकारिक कर्तव्य का निर्वहन कर रहे एक पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट की।
अधिकारियों ने आरोप लगाया कि इल्तिजा ने अधिकारी को पकड़ लिया और उसे काट लिया, जिससे खून बहने लगा।
पुलिस ने बताया कि यह झड़प तब हुई जब पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अनुच्छेद 370 को हटाने के सात वर्ष पूरे होने से ठीक एक दिन पहले चार अगस्त की रात पार्टी दफ्तर के बाहर धरना दिया।
इसने कहा, ‘‘जारी जांच के सिलसिले में इल्तिजा मुफ्ती को कानून के मुताबिक जांच में शामिल होने के लिए कल कोठीबाग थाने में बुलाया गया है।’’
भाषा
शुभम नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


