आईएमडी ने उत्तरी बंगाल में भारी वर्षा का अनुमान जताया

Ads

आईएमडी ने उत्तरी बंगाल में भारी वर्षा का अनुमान जताया

  •  
  • Publish Date - September 18, 2025 / 04:42 PM IST,
    Updated On - September 18, 2025 / 04:42 PM IST

कोलकाता, 18 सितंबर (भाषा) भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में 20 सितंबर तक भारी बारिश का अनुमान जताया है।

आईएमडी ने कहा कि दक्षिण बंगाल में 22 सितंबर तक कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

उसने कहा कि उप-हिमालयी जिलों– दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में 20 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के हिसाब से उत्तर बंगाल के मालदा में बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटों में सबसे अधिक 34 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई। अलीपुरद्वार में इस दौरान 31 मिमी बारिश हुई।

भाषा राजकुमार माधव

माधव