DA Hike Latest News: बढ़ेगा राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता? दिवाली से पहले जारी होगी किस्त, मुख्यमंत्री ने इस विधानसभा से किया बड़ा ऐलान

Ads

बढ़ेगा राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता? दिवाली से पहले जारी होगी किस्त, Chief Minister Orders Release of Installment of Dearness Allowance In Himachal Pradesh

  •  
  • Publish Date - September 27, 2026 / 04:59 PM IST,
    Updated On - September 27, 2026 / 04:59 PM IST

मंडी। Dearness Allowance Installment Latest News हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को दीपावली से पहले महंगाई भत्ते (डीए) की किस्त मिलने की उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा चौक में आयोजित जनसभा में इसके संकेत दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारी डीए की मांग कर रहे हैं और सरकार उनकी मांगों को लेकर संवेदनशील है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था में अब सुधार हो रहा है और त्योहार के समय कर्मचारियों को राहत देने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों की देनदारियां पूरी करने की दिशा में भी काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर सरकार ने अतिरिक्त राजस्व जुटाया है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

‘अपना परिवार सुखी परिवार’ योजना में बदलाव

Dearness Allowance Installment Latest News जनसभा में मुख्यमंत्री ने ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ योजना को लेकर भी महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। योजना का लाभ लेने के लिए मनरेगा में कम से कम एक दिन काम करने की अनिवार्य शर्त हटाने की बात कही। साथ ही पात्र परिवारों के लिए आय सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी।

बल्ह के लिए करोड़ों के विकास कार्य

मुख्यमंत्री ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के लिए कई विकास कार्यों की घोषणा की। नेरचौक में जल शक्ति विभाग और विद्युत बोर्ड के डिवीजन के साथ डीएसपी कार्यालय खोलने की घोषणा की गई। सिंचाई और पेयजल योजनाओं के लिए तीन करोड़ रुपये, डंपिंग साइट के लिए एक करोड़ रुपये तथा कंसा स्टेडियम की मरम्मत के लिए 50 लाख रुपये देने की बात कही। लोक निर्माण विभाग की सड़कों की मरम्मत और रखरखाव के लिए तीन करोड़ रुपये और रिडू, नालू व सरयाड सड़क को पक्का करने के लिए 60 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की गई। महिला मंडलों को 35-35 हजार रुपये देने के साथ ही गुरकोटा में आगामी शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई स्कूल शुरू करने की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की।