पाटीदार और कांग्रेस के बीच आज होगी अहम बैठक

Ads

पाटीदार और कांग्रेस के बीच आज होगी अहम बैठक

  •  
  • Publish Date - November 18, 2017 / 05:44 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

गुजरात चुनाव को लेकर पाटीदार और कांग्रेस के आला नेताओं के बीच नई दिल्ली में एक अहम बैठक होगी। इसमें आरक्षण की मांग पर अंतिम फैसला होगा। हालांकि बैठक में हार्दिक पटेल मौजूद नहीं रहेंगे.पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) और कांग्रेस के बीच शनिवार की दोपहर एक अहम बैठक होगी। बैठक में शिरकत करने के लिए पीएएएस नेता गांधीनगर से रवाना हो गए। इसमें हार्दिक पटेल मौजूद नहीं थे। एक सूत्र के  अनुसार पाटीदारों ने कांग्रेस को समर्थन की बात पर 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।  दोनों पार्टियों के बीच उम्मीदवार खड़ा करने को लेकर कुछ तकरार  है। पाटीदार कांग्रेस से करीब करीब 35 सीटों की मांग कर रही है लेकिन कांग्रेस इतनी सीट्स देने को तैयार नहीं है. इसलिए आज  दोनों पक्षों में आम राय बनाने के लिए बैठक बुलाई गई है. लेकिन पीएएएस का आरोप है कि कांग्रेस बैठक को लेकर गंभीर नहीं है.इस बीच हार्दिक पटेल भाजपा पर धुआँ धार भाषण कर लोगो के बीच अपनी अच्छी जगह बनाये है। देखिये हार्दिक पटेल ने अपने ट्विट्टर में क्या लिखा है –

 

बीजेपी में भी कलह

दूसरी ओर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को भी पहली लिस्ट की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं का विरोध झेलना पड़ रहा है. जिनके टिकट कांटे गए हैं उनमें भारी असंतोष दिखाई दे रहा है.इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह देर रात तक पार्टी कार्यालय में बने रहे और नाराज चल रहे नेताओं को मनाने की रणनीति बनाते रहे। इस बीच ऐसी खबरें आ रहीं हैं कि संगठन के पदों को संभाल रहे आधा दर्जन नेताओं ने अपने पद से इस्तीफे दे दिए हैं। बता दें कि बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 70 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था, जिसको लेकर पार्टी में बगावत के सुर उठ रहे हैं।