चढ़ावे से जुड़े विवाद के बीच केजरीवाल अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन करेंगे

Ads

चढ़ावे से जुड़े विवाद के बीच केजरीवाल अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन करेंगे

  •  
  • Publish Date - June 22, 2026 / 02:14 PM IST,
    Updated On - June 22, 2026 / 02:14 PM IST

नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े विवाद के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि वह 26 जून को अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन करेंगे।

केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर हिंदी में एक पोस्ट में लिखा, “अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी से हर सनातनी बेहद दुखी है। शुक्रवार को मैं श्री राम मंदिर में दर्शन के लिए जाऊंगा।”

पिछले सप्ताह आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और चंदे की चोरी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी।

राम मंदिर में चढ़ावे की हेराफेरी के आरोपों के सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 जून को मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था।

भाषा प्रचेता वैभव

वैभव

वैभव