Mayor Manjusha Bhagat Viral Audio: मेला लगाने के एवज में महापौर ने लिए पैसे?.. कथित ऑडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप, पुलिस से शिकायत के बाद रो पड़ी मेयर मंजूषा भगत, देखें आप भी

Ads

Ambikapur Mayor Manjusha Bhagat Viral Audio: अंबिकापुर महापौर के कथित वायरल ऑडियो से राजनीतिक विवाद गहराया, जांच की मांग और आरोप-प्रत्यारोप तेज।

  • Reported By: Abhishek Soni

    ,
  •  
  • Publish Date - June 22, 2026 / 04:07 PM IST,
    Updated On - June 22, 2026 / 04:07 PM IST

Ambikapur Mayor Manjusha Bhagat Viral Audio || Image- IBC24/AI Generated

HIGHLIGHTS
  • • कथित ऑडियो वायरल होने से राजनीतिक विवाद बढ़ा।
  • • महापौर ने ऑडियो को फर्जी बताते हुए जांच मांगी।
  • • विपक्ष ने मामले में कार्रवाई की मांग उठाई।

अंबिकापुर: नगर निगम की महापौर मंजूषा भगत और भाजपा जिला अध्यक्ष का वायरल ऑडियो इन दिनों सुर्खियों में है। इस कथित ऑडियो में दोनों नेता पैसे के लेन-देन की बात करते सुनाई दे रहे हैं। आरोप है कि कलाकेंद्र मैदान में मीना बाजार लगाने की अनुमति देने के एवज में पैसों की मांग की गई थी। (Ambikapur Mayor Manjusha Bhagat Viral Audio) ऑडियो वायरल होने के बाद जहां विपक्ष हमलावर नजर आ रहा है, वहीं महापौर ने थाने पहुंचकर ऑडियो को गलत बताते हुए इसकी जांच की मांग की और यहां बिलख-बिलख कर रोती भी नजर आईं। इन सबके बीच स्थानीय लोगों का कहना है कि कलाकेंद्र मैदान, जो कि कागजों में गांधी उद्यान के नाम पर दर्ज है, उसका व्यवसायिक उपयोग बंद कर उसे उद्यान के रूप में विकसित किया जाए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हालांकि, IBC24 इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता, मगर बताया जा रहा है कि ये ऑडियो मेला संचालन का व्यवसाय करने वाले अनुराग मिश्रा, महापौर मंजूषा भगत और भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया का है।

ऑडियों में मेला संचालक ने मांगे पैसे वापस

दरअसल, आरोप है कि कलाकेंद्र मैदान में मीना बाजार लगाने की अनुमति देने के एवज में महापौर 3 लाख रुपये अनुराग मिश्रा से ले चुकी थीं और जिला अध्यक्ष भी इतनी ही राशि की मांग कर रहे थे। मगर अनुराग मिश्रा ने इतने पैसे जिला अध्यक्ष को नहीं दिए, जिसके बाद मीना बाजार लगाने की अनुमति किसी दूसरे को दे दी गई। (Ambikapur Mayor Manjusha Bhagat Viral Audio) ऐसे में अनुराग मिश्रा ने महापौर से नाराजगी जताते हुए अपने पैसे वापस मांग लिए। हालांकि, इस मामले में मंजूषा भगत ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि यह ऑडियो पूरी तरह से झूठा है और उनकी छवि को धूमिल करने के लिए ऐसा किया गया है। यही नहीं, महापौर सभापति एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंचीं और इसकी जांच की मांग की।

ऑडियो के वायरल होते ही अब विपक्ष ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाते हुए संबंधित नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मगर इस मामले में सबसे बड़ा मुद्दा यह भी सामने आया है कि कला केंद्र मैदान नजूल की भूमि है, जो कागजों में गांधी उद्यान के रूप में दर्ज है, लेकिन यहां उद्यान की जगह व्यवसायिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। ऐसे में जानकारों ने इसे उद्यान के रूप में विकसित करने की मांग भी की है। इसके साथ ही पुलिस अब इस ऑडियो की जांच की बात कह रही है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

शुरू हुई शहर में आरोप-प्रत्यारोप की सियासत

बहरहाल, सरगुजा में भाजपा नेताओं के एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं। फिर चाहे वह विधायक की कथित फर्जी जाति का मामला हो या विधायक द्वारा कथित रूप से अधिकारियों से मारपीट का मामला, और अब यह वायरल ऑडियो। (Ambikapur Mayor Manjusha Bhagat Viral Audio) देखना होगा कि आगे इस मामले में किस तरह की राजनीति होती नजर आती है।

इन्हें भी पढ़ें:

‘कांच नगरी’ और ‘ताला नगरी’ विकास एवं जनसशक्तीकरण के नए अध्याय की साक्षी बनेंगी : योगी

कतर: गैस निर्यात टर्मिनल दोबारा शुरू करने के दौरान विस्फोट में 54 लोग घायल, 18 लापता

सांसद रंधावा ने एआईसीसी का ‘फर्जी’ पत्र सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने की शिकायत की

छत्तीसगढ़ : आईएसआई के साथ संपर्क के आरोप में पंजाब का एक व्यक्ति गिरफ्तार

बागी सांसद की पार्षद पुत्री ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात की, पार्टी के प्रति वफादारी जताई

‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की पहली किस्त एक जुलाई को महिलाओं को मिलेगी: पंजाब के मुख्यमंत्री

FAQ 1: प्रश्न: वायरल ऑडियो में क्या आरोप लगाए गए हैं?

उत्तर: मीना बाजार की अनुमति के बदले पैसों के लेन-देन का आरोप लगाया गया है।

FAQ 2: प्रश्न: महापौर मंजूषा भगत ने आरोपों पर क्या कहा?

उत्तर: उन्होंने ऑडियो को झूठा बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

FAQ 3: प्रश्न: मामले में पुलिस क्या कार्रवाई कर रही है?

उत्तर: पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद ऑडियो की जांच शुरू करने की बात कही है।