दीपिका पर टिप्पणी को लेकर इम्तियाज अली ने दी सफाई, कहा- मजाकिया अंदाज में कही थी बात

दीपिका पर टिप्पणी को लेकर इम्तियाज अली ने दी सफाई, कहा- मजाकिया अंदाज में कही थी बात

दीपिका पर टिप्पणी को लेकर इम्तियाज अली ने दी सफाई, कहा- मजाकिया अंदाज में कही थी बात
Modified Date: May 26, 2026 / 09:22 pm IST
Published Date: May 26, 2026 9:22 pm IST

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) फिल्मकार इम्तियाज अली ने मंगलवार को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लेकर अपनी वायरल टिप्पणी पर सफाई जारी करते हुए कहा कि 2012 की फिल्म ‘कॉकटेल’ में उनकी ‘कास्टिंग’ को लेकर की गई टिप्पणी हल्के-फुल्के अंदाज में थी और उसका गलत अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए।

दीपिका को लेकर इम्तियाज अली की टिप्पणी सोशल मीडिया पर विवाद का विषय बन गई थी।

निर्देशक ने कहा कि उन्होंने सफाई इसलिए जारी की क्योंकि वह अपनी पुरानी दोस्ती को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहते थे।

उन्होंने लिखा, “मेरी सबसे प्यारी और खूबसूरत दीपिका पादुकोण, तुम मेरी दोस्त हो और मजाक करने के लिए मेरी सबसे भरोसेमंद हो। मुझे लगता है कि तुम मेरी हल्के-फुल्के अंदाज में कही बातों को कभी गलत नहीं समझोगी, क्योंकि तुम जानती हो कि मैं तुमसे कितना प्यार और सम्मान करता हूं।”

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “लेकिन मुझे बताया गया कि शायद तुम मेरी बात का गलत मतलब निकालकर आहत हो सकती हो, इसलिए मैं कहना चाहता हूं कि ऐसा मत करना। तुम्हारे प्रति बुरा व्यवहार करना ‘इस जन्म में तो मुमकिन नहीं है’। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे तुम्हारे लिए ऐसी सफाई देनी पड़ेगी, लेकिन काफी समय हो गया है और मैं कोई जोखिम नहीं लेना चाहता था। तुम्हें ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।”

यह विवाद अली द्वारा अपनी नई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ के प्रचार के दौरान दिए गए एक साक्षात्कार के बाद शुरू हुआ।

अली ने फिल्म कॉकटेल को लेकर टिप्पणी की थी कि दीपिका पादुकोण को पहले ‘मीरा’ की भूमिका की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने अभिनेत्री को लंदन में रहने वाली मुक्त विचारों वाली लड़की ‘वेरोनिका’ का किरदार निभाने की सलाह दी थी। अली ने कहा कि ‘अच्छी लड़की’ की छवि के बावजूद उन्हें दीपिका में यह पक्ष नजर आता था।

उनकी टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली और कई लोगों ने इसे अनावश्यक आलोचना बताया।

भाषा

राखी माधव

माधव


लेखक के बारे में