असम में हिमंत व गौरव ने शुरुआती बढ़त हासिल की, भाजपा 17 सीट पर आगे

असम में हिमंत व गौरव ने शुरुआती बढ़त हासिल की, भाजपा 17 सीट पर आगे

असम में हिमंत व गौरव ने शुरुआती बढ़त हासिल की, भाजपा 17 सीट पर आगे
Modified Date: May 4, 2026 / 09:29 am IST
Published Date: May 4, 2026 9:29 am IST

गुवाहाटी, चार मई (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा जालुकबारी और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए हैं। टेलीविजन चैनलों में प्रसारित शुरुआती रुझानों में यह जानकारी दी गई।

असम विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है।

असम जातीय परिषद के अध्यक्ष लुरिंज्योति गोगोई भी खोवांग में आगे हैं।

चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता प्रद्युत बोरदोलोई और भूपेन बोरा क्रमश: दिसपुर और बिहपुरिया विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए हैं।

रुझानों के अनुसार, सत्तारूढ़ भाजपा 17 विधानसभा क्षेत्रों में आगे है, जबकि कांग्रेस आठ सीट पर आगे है। निर्वाचन आयोग ने अभी तक आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए हैं।

मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई, जिसमें सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई।

भाषा खारी वैभव

वैभव


लेखक के बारे में