Keralam Election Result 2026: कांग्रेस नीत UDF की केरलम में आंधी!.. क्या शशि थरूर बनेंगे मुख्यमंत्री?.. देखें इस दक्षिण राज्य में क्या हैं शुरुआती रुझान
Keralam Election Result 2026: केरल विधानसभा चुनाव 2026 परिणाम लाइव, LDF, UDF और NDA के बीच कड़ा मुकाबला, जानें ताजा रुझान
Keralam Election Result 2026 || Image- ANI NewsFile
- केरल में 140 सीटों पर 78.27% रिकॉर्ड मतदान दर्ज
- LDF, UDF और NDA के बीच त्रिकोणीय मुकाबला
- शुरुआती रुझानों में कांटे की टक्कर जारी
तिरुवनंतपुरम: केरल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना शुरू हो गई है। इस चुनाव में राज्य की 140 सीटों पर 78.27% मतदान दर्ज किया गया था। यह रिकॉर्ड मतदान राज्य के जागरूक मतदाताओं की भागीदारी को दर्शाता है। (Keralam Election Result 2026) मतदान 9 अप्रैल को एक ही चरण में हुआ था और अब शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं।
भाजपा बनी तीसरी शक्ति
यह चुनाव केरल की पारंपरिक द्विदलीय राजनीति से आगे बढ़कर अब त्रिकोणीय मुकाबले में बदलता दिख रहा है। वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के साथ अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला एनडीए भी एक मजबूत तीसरी ताकत के रूप में उभरा है।
मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ बेरोजगारी, आर्थिक स्थिति और सरकार की जवाबदेही जैसे मुद्दों पर जोर दे रहा है। (Keralam Election Result 2026) भाजपा भी कुछ क्षेत्रों में रोजगार और विकास के मुद्दे उठाकर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है।
क्या हैं केरल के मुद्दे?
इस चुनाव में बेरोजगारी, बढ़ता कर्ज, युवाओं का पलायन और कल्याणकारी योजनाओं को लेकर बहस प्रमुख मुद्दे रहे। सबरीमाला विवाद का असर भी कुछ इलाकों में देखने को मिला, जिससे मतदाता रुझान प्रभावित हुआ। एग्जिट पोल में मुकाबला बेहद करीबी बताया गया है। किसी भी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। माना जा रहा है कि अंतिम नतीजे कुछ सीमित सीटों में छोटे अंतर से तय होंगे, जिससे यह चुनाव काफी रोमांचक बना हुआ है।
क्या कहा शशि थरूर ने?
केरल के परिणाम पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “मुझे लगता है कि अभी हमारे पास पर्याप्त दावेदार हैं। अब जो मायने रखता है वह है सरकार परिवर्तन, नीति परिवर्तन और केरल का पुनरुद्धार। मुझे उम्मीद है कि मेरे विचार भी नई सरकार के लिए उपयोगी साबित होंगे, लेकिन मेरा संदेश निश्चित रूप से विकास, विकट वित्तीय स्थिति को पूरी तरह से सुधारने, केरल को एक बार फिर निवेश का केंद्र बनाने के लिए आवश्यक कार्य करने का होगा, ताकि हम विकास कर सकें, (Keralam Election Result 2026) अपने लोगों के लिए रोजगार सृजित कर सकें और ऐसी स्थिति को रोक सकें जहां हमारे युवा राज्य छोड़कर पलायन कर रहे हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उनके पास कोई अवसर नहीं हैं…”
#WATCH | Thiruvananthapuram, Keralam: Congress MP Shashi Tharoor says, “I think right now we’ve got enough contenders. What matters now is that there should be a change of government, a change of policy and a revival of Kerala. I hope that I can count on my ideas also being of… pic.twitter.com/NkKzfgLqc5
— ANI (@ANI) May 4, 2026
क्या कहते हैं एग्जिट पोल के आंकड़े?
बता दें कि, आज आने वाले नतीजों से 824 सीटों का भविष्य तय होगा और साथ ही यह भी साफ होगा कि आने वाले समय में क्षेत्रीय और राष्ट्रीय राजनीति किस दिशा में जाएगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, सभी राज्यों में एक साथ काउंटिंग शुरू होगी। सुबह के पहले 1–2 घंटे में शुरुआती रुझान आने लगेंगे और धीरे-धीरे तस्वीर साफ होती जाएगी। शाम होते-होते यह साफ हो जाएगा कि किस राज्य में किसकी सरकार बनेगी। वैसे तो शाम तक ज्यादातर सीटों के नतीजे सामने आ जाते हैं, लेकिन कुछ सीटों पर गिनती लंबी भी चल सकती है। एग्जिट पोल्स के आंकड़े इस बार काफी हैरान करने वाले हैं। किसी एक पार्टी की लहर के बजाय, हर राज्य की अपनी अलग कहानी दिख रही है।
पश्चिम बंगाल (West Bengal Chunav Parinam 2026)
यहां का मुकाबला सबसे दिलचस्प है। (Keralam Election Result 2026) अधिकतर सर्वे टीएमसी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर दिखा रहे हैं। कुछ पोल्स (जैसे P-MARQ) बीजेपी को 150-175 सीटों के साथ बढ़त दे रहे हैं, तो कई सर्वे हंग असेंबली की संभावना जता रहे हैं, जहां मामूली वोट स्विंग से नतीजे बदल सकते हैं।
तमिलनाडु (Tamil Nadu Chunav Parinam 2026)
यहां डीएमके का पलड़ा भारी दिख रहा था, लेकिन एक्टर विजय की पार्टी ‘टीवीके’ (Tamilaga Vettri Kazhagam) ने एंट्री मारकर खेल बिगाड़ दिया है। (Today Assembly Election Live Result 2026) एक्सिस माय इंडिया जैसे सर्वे तो विजय की पार्टी को 120 सीटों तक दिखा रहे हैं, जो स्टालिन के लिए बड़ी चिंता बन सकता है।
असम (Assam Chunav Parinam 2026)
यहां ज्यादातर एग्जिट पोल भारतीय जनता पार्टी (BJP) की साफ बढ़त दिखा रहे हैं, जहां पार्टी 85–100 सीटें जीतकर दोबारा सरकार बना सकती है।
पुडुचेरी (Puducherry Chunav Parinam 2026)
पुडुचेरी में भी एनडीए (NDA) को बहुमत मिलने के पूरे चांस हैं।
केरल (Kerlam Chunav Parinam 2026)
यहां मुकाबला ‘नेक-टू-नेक’ है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली UDF को हल्का सा फायदा (70-75 सीटें) मिलता दिख रहा है, लेकिन वामपंथी गठबंधन (LDF) भी कड़ी टक्कर दे रहा है।
उप-चुनावों के नतीजे भी आएंगे
देश के 5 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की काउंटिंग भी आज ही होगी। इन राज्यों में गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नगालैंड और त्रिपुरा शामिल हैं।
कर्नाटक की दो सीट, नगालैंड और त्रिपुरा की 1-1 सीट पर 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। गुजरात की लिमखेड़ा और महाराष्ट्र के बारामती और राहुरी सीट पर 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। 7 में से 4 सीटों पर पिछले चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। (Keralam Election Result 2026) महाराष्ट्र की एक सीट NCP के पास थी। कर्नाटक की दोनों सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। ये 7 सीटें वहां के पूर्व विधायकों की मौत के कारण खाली हुई थीं।
इनमें सबसे चर्चित सीट बारामती है, जहां से महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार विधायक थे। अजित पवार का निधन 28 जनवरी 2026 को बारामती में एक विमान हादसे में हो गया था।इस सीट से उपचुनाव में महाराष्ट्र की डिप्टी CM और अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा मैदान में हैं। उनके खिलाफ महाविकास अघाड़ी ने कोई कैंडिडेट नहीं दिया, लेकिन 22 निर्दलीय मैदान में हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
अमेरिका में ट्रंप की लोकप्रियता घटी, आर्थिक मुद्दों पर 66 प्रतिशत अमेरिकी असंतुष्ट: सर्वेक्षण
उप्र : कौशांबी में खुदाई करते समय मिट्टी में दबकर मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत
नासिक में तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
झारखंड के गोड्डा में दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल
कांग्रेस नेताओं को एथेनॉल नीति समझने के लिए गांवों का दौरा करने की जरूरत : जयंत चौधरी

Facebook


