Keralam Vidhan Sabha Chunav Result: कांग्रेस के लिए इस राज्य से आई गुड न्यूज! इतनी सीटों पर गठबंधन ने बनाई बढ़त, जानिए अन्य दलों का हाल?
कांग्रेस के लिए इस राज्य से आई गुड न्यूज! इतनी सीटों पर गठबंधन ने बनाई बढ़त, Keralam Vidhan Sabha Chunav Result VIP Seats
तिरुवनंतपुरम: Keralam Vidhan Sabha Chunav Result केरलम में विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। यहां वोटों की गिनती चल रही है। केरल में शुरुआती रुझानों में यूडीएफ ने 50 सीटों पर बढ़त बना ली है तो एलडीएफ18 सीटों पर आगे बनी हुई है, जबकि बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 सीटों पर बढ़त बना ली है।
Keralam Vidhan Sabha Chunav Result बता दें कि केरल के इस सियासी रण में कुल 883 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वर्तमान में पी। विजयन के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की ऐतिहासिक कोशिश कर रही हैं। दूसरी ओर, यूडीएफ अपनी खोई हुई सियासी जमीन तलाशने में जुटा है और एनडीए राज्य में अपना खाता खोलने की उम्मीद लगाए बैठा है। राज्य की 140 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को हुए 78.27 फीसदी के भारी मतदान के बाद आज स्पष्ट हो जाएगा कि केरल की जनता ने किसे अपना जनादेश दिया है।
2021 में ऐसा था चुनाव परिणाम
सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले एलडीएफ ने 2021 के चुनावों में 140 में से 99 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता पर क़ाबिज़ हुई थी। यूडीएफ को 41 सीटें मिलीं थीं। इस जीत के साथ उसने पिछले चार दशकों से चले आ रहे उस परंपरा को तोड़ दिया था, जिसमें कम्युनिस्टों और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ के बीच बारी-बारी से सत्ता बदलती रही थी। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली एनडीए बुरी तरह असफल रही थी, भाजपा 2016 के चुनाव में जीती अपनी इकलौती सीट भी बरकरार नहीं रख सकी थी।
लेफ्ट की हार से खत्म होगा वामपंथ का आखिरी किला
केरल में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) और कांग्रेस के नेतृत्व में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) बारी-बारी से सत्ता में आता रहा है। एकमात्र अपवाद 2021 के चुनाव में LDF अपनी सत्ता बचाने में कामयाब हुई थी। हालांकि इस बार कांग्रेस के नेतृत्व वाली UDF सत्ता में आती दिख रही है। केरल में पिछले 10 साल से लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट की सरकार है और पिनाराई विजयन मुख्यमंत्री हैं। केरल ही पूरे देश में ऐसा राज्य है, जहां पर लेफ्ट पार्टियों की सरकार है। LDF की हार के साथ 1960 के दशक के बाद पहली बार ऐसा होगा कि वामपंथी दल किसी भी भारतीय राज्य में सत्ता में नहीं होंगे।
- Tamil Nadu Election Result 2026: तमिलनाडु में किसकी चमकेगी किस्मत?.. NDA करेगी चमत्कार या स्टॉलिन पर रहेगा जनता का भरोसा, परिणाम आज
Mamata Banerjee on Vote Counting: ‘यह सब BJP के इशारे पर किया जा रहा है’, चुनाव परिणाम से पहले सीएम ममता ने BJP पर जड़े आरोप, कहा- ‘अलग-अलग जगहों पर बिजली काटी जा रही है’ - Bengal Chunav Parinam 4 May: “बंगाल में किसी भी सियासी पार्टी को नहीं मिलेगा बहुमत”.. इस नेता ने कहा, “हम होंगे किंगमेकर”.. सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतों की गिनती
West Bengal Election Result 2026: बंगाल में चौथी बार बनेगी ममता की सरकार या बीजेपी चखेगी सत्ता का स्वाद? आज कड़ी सुरक्षा के बीच होगी वोटों की गिनती, इतने जवान रहेंगे तैनात - Vidhan Sabha Chunav Parinam 2026: प. बंगाल समेत पांच राज्यों के चुनाव परिणामों का ऐलान आज.. थोड़ी देर में शुरू होगी मतों की गिनती, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

Facebook


