Himanta Biswa Sarma Security Breaches: शपथ लेने से पहले ही हिमंता विस्वा सरमा को मौत की नींद सुलाने की तैयारी करके पहुंचा था युवक? सुरक्षा अधिकारियों को चकमा देकर पहुंचा शपथ ग्रहण समारोह स्थल तक
Himanta Biswa Sarma Security Breaches: शपथ लेने से पहले ही हिमंता विस्वा सरमा को मौत की नींद सुलाने की तैयारी करके पहुंचा था युवक? सुरक्षा अधिकारियों को चकमा देकर पहुंचा शपथ ग्रहण समारोह स्थल तक
Himanta Biswa Sarma Security Breaches: शपथ लेने से पहले ही हिमंता विस्वा सरमा को मौत की नींद सुलाने की तैयारी करके पहुंचा था युवक? सुरक्षा अधिकारियों को चकमा देकर पहुंचा शपथ ग्रहण समारोह स्थल तक / Image: File
- शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को गोलियों के साथ हिरासत में लिया गया
- सुरक्षा जांच के दौरान आरोपी के पास से कुछ गोलियां बरामद हुईं
- पुलिस मामले की जांच कर रही है कि घटना के पीछे कोई सुरक्षा खतरा था या नहीं
गुवाहाटी: Himanta Biswa Sarma Security Breaches असम में मंगलवार को नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह स्थल से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से कथित तौर पर कुछ गोलियां बरामद की गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि खानपारा स्थित पशु चिकित्सा महाविद्यालय परिसर के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा जांच के दौरान व्यक्ति के पास से गोलियां बरामद की गईं। एक अधिकारी ने बताया, ‘उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उसे बसिष्ठ पुलिस थाने ले जाया जा रहा है।’ उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने कहा,‘‘ गोलियां बरामद होने से संबंधित परिस्थितियों और क्या इसमें कोई सुरक्षा खतरा शामिल था, यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।’ यह घटना राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य द्वारा हिमंत विश्व शर्मा को मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाने से कुछ ही मिनट पहले हुई।
हिमंता विस्वा सरमा ने सीएम पद की शपथ
Himanta Biswa Sarma Security Breaches भाजपा नेता और असम विधायक दल के नेता हिमंता विस्वा सरमा ने मंगलवार को असम सीएम पद की शपथ ले ली है। हिमंता दूसरी बार राज्य के सीएम बने हैं और राज्य में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बन रही है। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने वेटरनरी फील्ड खानापारा में सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर हिमंता और चार मंत्रियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत सभी भाजपा शासित राज्यों के सीएम और केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। इसके साथ ही हिमंता असम के पहले गैर कांग्रेसी लीडर बन गए हैं जो लगातार दो बार सीएम का पद संभाल रहे हैं।
पीएम मोदी समेत कई दिग्गज रहे मौजूद
इस शपथ ग्रहण समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेता और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में एनडीए की एकजुटता और शक्ति प्रदर्शन साफ नजर आया। इसके साथ ही यह भी रिकॉर्ड दर्ज हो गया कि हिमंता बिस्वा सरमा असम के पहले ऐसे गैर-कांग्रेसी नेता बन गए हैं जो लगातार दो बार मुख्यमंत्री पद संभाल रहे हैं। यह राज्य में लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार बनने का भी संकेत है।
NDA का लगातार तीसरा कार्यकाल
भाजपा नीत गठबंधन के 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व में पहली बार सत्ता में आने के बाद से यह राज्य में राजग का लगातार तीसरा कार्यकाल होगा। राजग में भाजपा, असम गण परिषद (अगप) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) शामिल हैं। गठबंधन ने 126 सदस्यीय विधानसभा में रिकॉर्ड 102 सीट पर जीत दर्ज की। (Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony) भाजपा ने अकेले 82 सीट जीतकर राज्य में पहली बार अपने दम पर बहुमत हासिल किया, जबकि अगप और बीपीएफ को 10-10 सीट मिलीं।
ये भी पढ़ें
- NEET Paper Cancelled: रद्द हुई NEET UG की परीक्षा, इस वजह से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने लिया बड़ा फैसला, 22 लाख से ज्यादा छात्र हुए थे शामिल
- Google Down: भारत में गूगल हुआ डाउन, लाखों यूजर्स परेशान, स्क्रीन पर बस ‘सर्वर एरर’ का संदेश, क्या ये कोई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी है?
- Railway Pensioners DR Hike: महंगाई राहत में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी! मिलेगा इतने महीने का एरियर भी, जानें अब हर महीने खाते में कितना बढ़कर आएगा पैसा

Facebook


