Assam CM Oath Ceremony: लगातार दूसरी बार हिमंत बिस्वा सरमा ने ली सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी समेत ये दिग्गज मौजूद, देखें लाइव
Assam CM Oath Ceremony: गुवाहाटी: भाजपा नेता और असम विधायक दल के नेता हिमंता विस्वा सरमा ने मंगलवार को असम सीएम पद की शपथ ले ली है।
himanta news/ image source: ibc24
- हिमंता सरमा ने ली शपथ
- लगातार दूसरी बार बने मुख्यमंत्री
- गुवाहाटी में भव्य शपथ समारोह
Assam CM Oath Ceremony: गुवाहाटी: भाजपा नेता और असम विधायक दल के नेता हिमंता विस्वा सरमा ने मंगलवार को असम सीएम पद की शपथ ले ली है। हिमंता दूसरी बार राज्य के सीएम बने हैं और राज्य में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बन रही है। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने वेटरनरी फील्ड खानापारा में सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर हिमंता और चार मंत्रियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत सभी भाजपा शासित राज्यों के सीएम और केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। इसके साथ ही हिमंता असम के पहले गैर कांग्रेसी लीडर बन गए हैं जो लगातार दो बार सीएम का पद संभाल रहे हैं।
पीएम मोदी समेत कई दिग्गज रहे मौजूद
इस शपथ ग्रहण समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेता और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में एनडीए की एकजुटता और शक्ति प्रदर्शन साफ नजर आया। इसके साथ ही यह भी रिकॉर्ड दर्ज हो गया कि हिमंता बिस्वा सरमा असम के पहले ऐसे गैर-कांग्रेसी नेता बन गए हैं जो लगातार दो बार मुख्यमंत्री पद संभाल रहे हैं। यह राज्य में लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार बनने का भी संकेत है।
NDA का लगातार तीसरा कार्यकाल
भाजपा नीत गठबंधन के 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व में पहली बार सत्ता में आने के बाद से यह राज्य में राजग का लगातार तीसरा कार्यकाल होगा। राजग में भाजपा, असम गण परिषद (अगप) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) शामिल हैं। गठबंधन ने 126 सदस्यीय विधानसभा में रिकॉर्ड 102 सीट पर जीत दर्ज की। (Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony) भाजपा ने अकेले 82 सीट जीतकर राज्य में पहली बार अपने दम पर बहुमत हासिल किया, जबकि अगप और बीपीएफ को 10-10 सीट मिलीं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Bada Mangal 2026: आज बड़ा मंगल का पावन दिन, राशि अनुसार पूजा करने से दूर होंगे जीवन के सारे संकट और खुलेंगे सुख-समृद्धि का दरवाजा! जानिए कैसे
- Baghi Kumar Verma Passes Away: पूर्व मंत्री का निधन, 77 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, काफी समय से चल रहे थे बीमार
- MP Soubhagya Singh News: पीएम मोदी की ‘पेट्रोल बचाओ’ अपील को BJP नेता ने किया दरकिनार, 500+ गाड़ियों के काफिले संग करीब 200 किमी दूर पदभार लेने पहुंचे ये माननीय

Facebook


