Tamannaah Bhatia at Mahakal Mandir: भक्तिमय अंदाज में नजर आई अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, किए बाबा महाकाल के दर्शन, पूजा-अर्चना कर मांगा आशीर्वाद

Tamannaah Bhatia at Mahakal Mandir: भक्तिमय अंदाज में नजर आई अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, किए बाबा महाकाल के दर्शन, पूजा-अर्चना कर मांगा आशीर्वाद

Tamannaah Bhatia at Mahakal Mandir: भक्तिमय अंदाज में नजर आई अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, किए बाबा महाकाल के दर्शन, पूजा-अर्चना कर मांगा आशीर्वाद

Tamannaah Bhatia at Mahakal Mandir | Photo Credit: AI

Modified Date: May 12, 2026 / 10:15 am IST
Published Date: May 12, 2026 10:15 am IST
HIGHLIGHTS
  • तड़के 3 बजे मंदिर पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया
  • चंदन लगाए, नंदीजी का पूजन किया
  • अभिनेत्री की मौजूदगी से मंदिर परिसर में भीड़ और सुरक्षा बढ़ाई गई

उज्जैन। Tamannaah Bhatia at Mahakal Mandir साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया मंगलवार तड़के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान महाकाल की अलौकिक भस्म आरती में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद लिया। अभिनेत्री करीब तड़के 3 बजे मंदिर पहुंचीं और नंदी हाल में बैठकर पूरे भक्तिभाव के साथ भस्म आरती का दिव्य दर्शन किया।

Tamannaah Bhatia at Mahakal Mandir भस्म आरती के दौरान तमन्ना भाटिया मस्तक पर चंदन लगाए पूरी तरह बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं। उन्होंने करीब दो घंटे तक आरती का दर्शन किया और मंदिर के आध्यात्मिक वातावरण को आत्मसात किया। आरती के बाद अभिनेत्री ने नंदीजी का पूजन-अभिषेक भी किया तथा नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही। इसके बाद उन्होंने चांदी द्वार से भगवान महाकाल को पुजारी के माध्यम से जल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में अभिनेत्री की मौजूदगी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। कई श्रद्धालु उनकी एक झलक पाने के लिए उत्सुक नजर आए।

भस्म आरती के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए तमन्ना भाटिया ने कहा कि, “आज भगवान ने मुझे बुलाया था। बाबा महाकाल के बुलावे पर ही भक्त यहां आते हैं। यहां आकर बहुत अच्छा लगा। आज जो आरती देखने को मिली, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती। आरती में शामिल होकर बहुत ऊर्जा मिलती है। सब लोग एक साथ बैठकर जिस तरह आरती देखते हैं, ऐसा दृश्य कहीं और देखने को नहीं मिलता।” अभिनेत्री के आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी विशेष रूप से बढ़ाई गई थी। पुलिस और मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए गए थे।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।