NEET Paper Cancelled: रद्द हुई NEET UG की परीक्षा, इस वजह से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने लिया बड़ा फैसला, 22 लाख से ज्यादा छात्र हुए थे शामिल

NEET Paper Cancelled: रद्द हुई NEET UG की परीक्षा, इस वजह से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने लिया बड़ा फैसला, 22 लाख से ज्यादा छात्र हुए थे शामिल

NEET Paper Cancelled: रद्द हुई NEET UG की परीक्षा, इस वजह से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने लिया बड़ा फैसला, 22 लाख से ज्यादा छात्र हुए थे शामिल

NEET Paper Cancelled | Photo Credit: AI

Modified Date: May 12, 2026 / 01:37 pm IST
Published Date: May 12, 2026 12:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पेपर लीक विवाद के बाद परीक्षा रद्द की गई
  • पेपर लीक नेटवर्क और मिलीभगत की जांच हो
  • 22 लाख से ज्यादा छात्रों को फिर से परीक्षा देने का अवसर मिलेगा

नई दिल्ली: NEET Paper Cancelled देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG परीक्षा को रद्द कर दी है। नीट की ये परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी, जिसमें करीब 22 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था।

राजस्थान से आए था पेपर लीक का मामला

NEET UG Exam 2026 Cancelled दरअसल, राजस्थान के सीकर से नीट यूजी 2026 की परीक्षा  में पेपर लीक का मामला सामने आया ​था। मामले की जांच राजस्थान पुलिस SOG कर रही थी। हालांकि शुरुआती जांच में ये माना जा रहा था कि नीट यूजी पेपर लीक ((NEET UG 2026 Paper leak)) नहीं हुआ था। लेकिन SOG ने बाद में स्वीकारा था कि नीट यूजी 2026 गेस पेपर एग्जाम से पहले वायरल हुआ था। SOG ने जांच के बाद स्वीकारा था कि नीट यूजी गेस पेपर से हूबहू सवाल मेन एग्जाम में आए थे। इसके बाद से ही बवाल शुरू हुआ और इसके बाद परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने लिया बड़ा फैसला

नीट यूजी 2026 को रद्द करने को लेकर NTA ने कहा है कि पेपर लीक मामले की जांच अब CBI करेगी। NTA ने कहा है कि वह पूरी मदद करेगा। सूत्रों के मुताबिक जांच में यह पता लगाया जाएगा कि कथित पेपर लीक का नेटवर्क कितना बड़ा था, इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे और क्या परीक्षा केंद्रों या एजेंसियों के भीतर से भी किसी तरह की मिलीभगत हुई थी।

दोबारा परीक्षा देने का मौका

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए अब परीक्षा की नई तारीख का ऐलान करेगा। करीब 22 लाख से ज्यादा छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा। एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों से बचें।’

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।