परीक्षा हाल में घुसते ही छात्र बोला- मैं कोरोना पॉजिटिव हूं, सुनते ही प्राचार्य के उड़ गए होश, फिर…

परीक्षा हाल में घुसते ही छात्र बोला- मैं कोरोना पॉजिटिव हूं, सुनते ही प्राचार्य के उड़ गए होश, फिर...

परीक्षा हाल में घुसते ही छात्र बोला- मैं कोरोना पॉजिटिव हूं, सुनते ही प्राचार्य के उड़ गए होश, फिर…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: April 11, 2021 4:14 pm IST

भागलपुर: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में इन दिनों स्नातक द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं चल रही है। परीक्षा के दौरान यहां कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। लेकिन शनिवार को परीक्षा हाल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब परीक्षा देने आए एक छात्र ने क्लासा रूम में घूसते ही बताया कि मैं कोरोना पॉजिटिव हूं। इतना सुनते ही परीक्षा हॉल में मौजूद पर्यवेक्षकों के होश उड़ गए।

Read More: छत्तीसगढ़ का एक और जिला 10 दिनों के लिए हुआ लॉक, प्रदेश के 19 जिलों में पाबंदी, सिर्फ इन सेवाओं को छूट

छात्र के कोरोना पॉजिटिव होने की बात सुनते ही प्राचार्य ने उसे घर जाने को कहा, लेकिन वह जबर्दस्ती क्लास रूम में जाकर बैठ गया। इसके बाद कॉलेज परिसर में पुलिस की मौजूदगी में छात्र की कोरोना जांच कराई गई। छात्र की दो बार कोरोना जांच, जिसमें दोनों बार उसकी रिपोर्ट​ निगेटिव आई।

Read More: 18 हजार रुपए में एक रेमडेसिविर इंजेक्शन बेच रहा था मेडिकल स्टोर संचालक, प्रशासन ने दुकान को किया सील

छात्र ने बताया कि उसने कुछ दिनों पहले कोरोना जांच कराई थी लेकिन रिपोर्ट नहीं मिली। इसके बाद एक दिन कोरोना जांच करने वाले ने फोन करके बताया कि सभी लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी आधार पर ही मैंने प्राचार्य को अपनी रिपोर्ट पॉजिटिव बताया था।

Read More: मुस्लिमों को रमजान के दौरान मस्जिदों में पांचों वक्त नमाज की दी जाए अनुमति, लॉकडाउन से मिले छूट


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"