जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

Ads

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

  •  
  • Publish Date - October 11, 2021 / 08:42 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

श्रीनगर, 11 अक्टूबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जिले के वेरिनाग इलाके के खागुंड में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। बल ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। अभियान अब भी जारी है।

भाषा निहारिका मानसी

मानसी