ओडिशा में कोविड-19 के 3,490 नए मामले सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या 1,31,382 हुई
ओडिशा में कोविड-19 के 3,490 नए मामले सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या 1,31,382 हुई
भुवनेश्वर, आठ सितंबर (भाषा) ओडिशा में कोविड-19 के 3,490 नए मरीज सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,31,382 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से 13 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 569 हो गई।
राज्य में संक्रमण से तीन मरीजों की मौत पुरी में, दो-दो मरीजों की मौत गंजाम, मयूरभंज और रायगढ़ा तथा एक-एक व्यक्ति की मौत कटक, कंधमाल, खुर्दा और सुबरनापुर जिले में हुई।
पढ़ें- डीएड, बीएड शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल स्थगित,…
ओडिशा में एक दिन में सबसे ज्यादा 14 लोगों की मौत 29 अगस्त को हुई थी। उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 569 मौतों में से गंजाम जिले में सबसे ज्यादा 209 लोगों की मौत हुई। इसके बाद खुर्दा में 77 लोगों की मौत हुई।
अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोरोना संक्रमित 53 लोगों की मौत अन्य बीमारियों की वजह से हो चुकी है।
राज्य में नए मामले सभी 30 जिलों से आए हैं। नए मामलों में से 2,094 मामले पृथक-वास केंद्रों और 1,396 मामले की जानकारी संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश के दौरान मिली। खुर्दा में संक्रमण के सबसे ज्यादा 535 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद कटक में 376, मयूरभंज में 207 और रायगढ़ा जिले में 206 मामले सामने आए हैं।
पढ़ें- कोविड सेंटर में पोस्टेड 150 जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर, 5 महीने से स्टायपंड नहीं मिलने का आरोप
ओडिशा में अभी 31,362 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 99,398 मरीज इस बीमारी से स्वस्थ हो चुके हैं। भाषा स्नेहा पवनेश

Facebook


