पंजाब में एक जुलाई से कार्यालयों में कामकाज का समय फिर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक होगा

Ads

पंजाब में एक जुलाई से कार्यालयों में कामकाज का समय फिर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक होगा

  •  
  • Publish Date - June 26, 2026 / 06:13 PM IST,
    Updated On - June 26, 2026 / 06:13 PM IST

चंडीगढ़, 26 जून (भाषा) पंजाब सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य सरकार के सभी विभागों, बोर्ड, निगमों और संस्थानों में एक जुलाई से कार्यालय में कामकाज के नियमित समय (सुबह नौ से शाम पांच बजे तक) को बहाल किया जाएगा।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कार्यालयों में अगले महीने से सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक काम होगा।

अधिक गर्मी के कारण 25 मई से कार्यालय का समय कुछ समय के लिए बदलकर सुबह 7:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक कर दिया गया था।

प्रवक्ता ने कहा कि ग्रीष्मकालीन समय-सारिणी 30 जून तक लागू रहेगी, जिसके बाद सभी सरकारी कार्यालय और संस्थान कार्य करने के अपने पहले के नियमित समय पर लौट आएंगे।

भाषा

शुभम संतोष

संतोष