राहुल गांधी ने राष्ट्रपति भवन तक मार्च के पहले कहा- ‘कृषि विरोधी कानूनों’ के खिलाफ अन्नदाताओं का साथ देना होगा

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति भवन तक मार्च के पहले कहा- ‘कृषि विरोधी कानूनों’ के खिलाफ अन्नदाताओं का साथ देना होगा

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति भवन तक मार्च के पहले कहा- ‘कृषि विरोधी कानूनों’ के खिलाफ अन्नदाताओं का साथ देना होगा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: December 24, 2020 5:30 am IST

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (भाषा) । केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस नेताओं के राष्ट्रपति भवन तक प्रस्तावित मार्च से पहले पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘कृषि विरोधी कानूनों’ के खिलाफ सत्याग्रह में सबको अन्नदाताओं का साथ देना होगा।

ये भी पढ़ें- प्रदेश में नियमितीकरण की प्रक्रिया हुई शुरू, सामान्य प्रशासन विभाग ने

उन्होंने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘भारत के किसान ऐसी त्रासदी से बचने के लिए कृषि-विरोधी क़ानूनों के ख़िलाफ़ आंदोलन कर रहे हैं। इस सत्याग्रह में हम सबको देश के अन्नदाता का साथ देना होगा।’’

भारत के किसान ऐसी
त्रासदी से बचने के लिए कृषि-विरोधी क़ानूनों के ख़िलाफ़ आंदोलन कर रहे
हैं।

इस सत्याग्रह में हम सबको देश के अन्नदाता का साथ
देना होगा।https://t.co/iZ6Hgnunzw

Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December
24, 2020

कांग्रेस नेता ने जो खबर साझा की है उसके मुताबिक, मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में अनुबंध की खेती को लेकर कई किसानों ने खुद को भारी नुकसान होने की शिकायत की है और उनका यह भी कहना है कि हस्ताक्षर या मुहर के बिना ही अनुबंध किए गए।

ये भी पढ़ें- मेक-अप आर्टिस्ट से ऑनलाइन ठगी, खुद को फौजी का अफसर बताकर किया फ्रॉड

कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेंगे और फिर करीब दो करोड़ हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन सौंपकर कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग करेंगे।

लेखक के बारे में