पुलिस से मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार

Ads

पुलिस से मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - October 20, 2021 / 09:53 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

एटा (उत्तर प्रदेश), 20 अक्टूबर (भाषा) एटा जिले के जसरथपुर में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25,000 रुपए के इनामी एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि हत्या समेत 28 जघन्य मामलों के मुकदमों में वांछित 25,000 रुपए के इनामी बदमाश हरिओम यादव को मंगलवार की शाम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाश के पास से एक देशी पिस्तौल और कई कारतूस बरामद किए गए हैं।

एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। वह एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, मैनपुरी तथा कुछ अन्य जिलों में सक्रिय था।

भाषा सं सलीम अर्पणा

अर्पणा

शीर्ष 5 समाचार