आयकर रिटर्न भरने की तारीख एक राज्य में बढ़ी, 31 तक नहीं भरा तो देना होगा जुर्माना
आयकर रिटर्न भरने की तारीख एक राज्य में बढ़ी, 31 तक नहीं भरा तो देना होगा जुर्माना
नई दिल्ली। आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 अगस्त है, लेकिन केरल के लोगों के लिए इसे 15 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। आयकर विभाग ने राज्य में बाढ़ के चलते बिगड़े हालातों को देखते हुए यह फैसला लिया है।
ये भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए बंद होगी ये मुफ्त सेवा, जानिए क्या होंगे नए नियम
केरल में आई बाढ़ के चलते अब तक 350 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। लाखों लोग बेघर हो गए हैं। इसको देखते हुए आय कर विभाग ने राज्य के लिए आखिरी तारीख बढ़ाने की घोषणा की।
ये भी पढ़ें- जम्मू में आतंकियों ने पुलिसकर्मियों के 9 रिश्तेदारों को किया अगवा, छोड़ने की अपील
31 अगस्त 2018 के बाद अगर आप आयकर दाखिल करते हैं तो आपको 5 हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। अगर 31 दिसंबर तक भी आयकर रिटर्न दाखिल नहीं करता है तो उन्हें 10,000 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। अगर आप चाहें तो इनकम टैक्स रिटर्न ऑनलाइन या ऑफलाइन, दोनों तरीके से फाइल कर सकते हैं। आज से लेकर 31 अगस्त तक ही आपके पास समय है। हालांकि केरल के कर दाता 15 सितंबर तक अपना आईटीआर फाइल कर सकते हैं।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


