Retirement Age Latest News: अब इतने साल तक और नौकरी करेंगे सरकारी कर्मचारी, बढ़ गई नौकरी करने की उम्र, रक्षा बंधन से पहले मिली बड़ी सौगात
Retirement Age Latest News: अब इतने साल तक और नौकरी करेंगे सरकारी कर्मचारी, बढ़ गई नौकरी करने की उम्र, रक्षा बंधन से पहले मिली बड़ी सौगात

Full Retirement Age || बढ़ गई नौकरी करने की उम्र/ Image: IBC24 Customized
- चिकित्सा अधिकारियों और डेंटल फैकल्टी की सेवानिवृत्ति उम्र 62 से बढ़ाकर 65 वर्ष की
- यह निर्णय चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के प्रदर्शन और गुणवत्ता सुधार के लिए लिया गया
- 113 विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवा अवधि बढ़ेगी
चंडीगढ़: Retirement Age Latest News देश के कई राज्यों में सरकारी कर्मचारियों की तरफ से एक बार फिर सेवानिवृत्ति की उम्र में बढ़ोतरी को लेकर मांग उठ रही है। विभिन्न राज्यों के सरकारी कर्मचारियों और कर्मचारी संगठनों की ओर से यह मांग दोबारा उठाई जा रही है कि रिटायरमेंट की उम्र सीमा में वृद्धि की जाए। इन मांगो पर सरकार की तरफ कई दफे फैसले भी लिए जाते रहे है और उनके रिटायरमेंट की उम्र में वृद्धि की जाती रही है। इसी बीच सरकारी डॉक्टरों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। राज्य सरकार ने अपने चिकित्सा अधिकारियों के सेवानिवृत्ति की उम्र में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।
Retirement Age Latest News दरअसल, पंजाब सरकार सरकार ने पंजाब डेंटल एजुकेशन (ग्रुप-ए) सेवा नियम, 2016 के तहत चिकित्सा अधिकारियों/विशेषज्ञ डॉक्टरों और डेंटल फैकल्टी की सेवानिवृत्ति आयु 62 से बढ़ाकर 65 वर्ष करने का निर्णय लिया है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल मंगलवार को इसका ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग ने चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के प्रस्ताव को आधिकारिक रूप से मंजूरी दे दी है।
उन्होंने आगे कहा कि इस मंजूरी के बाद डेंटल टीचिंग फैकल्टी की सेवानिवृत्ति की आयु 62 साल से बढ़कर 65 वर्ष हो जाएगी। जो अमृतसर और पटियाला के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में मेडिकल टीचिंग फैकल्टी के लिए पहले से लागू नीति के अनुरूप है। उनका उद्देश्य है कि इस फैसले से चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के समग्र प्रदर्शन और गुणवत्ता में वृद्धि होगी। इस निर्णय से 112 डेंटल टीचिंग फैकल्टी सदस्यों और एक संयुक्त निदेशक सहित 113 पेशेवरों की सेवा अवधि बढ़ जाएगी, जिससे चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के लिए इन मेडिकल फैकल्टी की विशेषज्ञता और अनुभव का लाभ उठाया जा सकेगा।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पंजाब सरकार ने चिकित्सा अधिकारियों और डेंटल फैकल्टी की सेवानिवृत्ति उम्र 62 से बढ़ाकर 65 वर्ष कर दी है।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Increase in retirement age of employees of Punjab Dental Education

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm