Ind vs Sa T20 World Cup Today: टीम इंडिया की जीत के लिए बाबा महाकाल से की प्रार्थना, भारत-दक्षिण अफ्रीका के मैच से पहले विशेष पूजा-अर्चना, खिलाड़ियों की फोटो लेकर गाई आरती
Ind vs Sa T20 World Cup Today: उत्तरप्रदेश के बनारस के दशाश्वमेध घाट पर रविवार सुबह क्रिकेट प्रेमियों और श्रद्धालुओं ने विशेष पूजन-अर्चन कर टीम इंडिया की जीत की कामना की।
team india/ image source: ANI X HANDLE
- भारत-दक्षिण अफ्रीका महामुकाबला
- आज टीम इंडिया की जीत प्रार्थना
- नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच
Ind vs Sa T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 चरण में आज दो अहम मुकाबले खेले जाएंगे। क्रिकेट फैंस के लिए यह दिन बेहद रोमांचक रहने वाला है, क्योंकि एक ओर पारंपरिक प्रतिद्वंद्विता दिखेगी तो दूसरी ओर खिताब की दावेदारी मजबूत करने की जंग होगी। सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा। यह मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें अब तक शानदार फॉर्म में नजर आई हैं, ऐसे में मुकाबला कांटे का होने की उम्मीद है।
#WATCH | Uttar Pradesh: Special prayers offered at Dashashwamedh Ghat in Prayagraj for Team India’s victory as they face South Africa in the T20 World Cup Super 8s today. pic.twitter.com/PqyoT6ajtF
— ANI (@ANI) February 22, 2026
India vs South Africa T20: श्रद्धालुओं ने विशेष पूजन-अर्चन कर टीम इंडिया की जीत की कामना की
उत्तरप्रदेश के बनारस के दशाश्वमेध घाट पर रविवार सुबह क्रिकेट प्रेमियों और श्रद्धालुओं ने विशेष पूजन-अर्चन कर टीम इंडिया की जीत की कामना की। पवित्र गंगा तट पर हवन, दीपदान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भक्तों ने कहा कि आज सुपर 8 मुकाबले में भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से है और पूरे देश की निगाहें इस अहम मैच पर टिकी हैं।
पहला मुकाबला: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड (Sri Lanka vs England Match)
दिन का पहला मैच श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें सुपर 8 में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। इंग्लैंड जहां आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है, वहीं श्रीलंका की टीम अपनी संतुलित गेंदबाजी पर भरोसा करेगी।
दूसरा मुकाबला: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa T20)
Ind vs Sa T20 World Cup 2026: दूसरा और सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा। यह मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें अब तक शानदार फॉर्म में नजर आई हैं, ऐसे में मुकाबला कांटे का होने की उम्मीद है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह अहम मैच गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियमों में शामिल इस मैदान पर दर्शकों की भारी भीड़ जुटने की संभावना है।
अपने नैचुरल गेम पर भरोसा करेगा साउथ अफ्रीका: डिकॉक (T20 World Cup Super 8)
वरूण चक्रवर्ती दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों के लिये परेशानी का सबब रहे हैं लेकिन सीनियर खिलाड़ी क्विंटोन डिकॉक को उम्मीद है कि उनके युवा साथी खिलाड़ी कुछ नया करने की बजाय सही समय पर अपना स्वाभाविक खेल दिखायेंगे । चक्रवर्ती ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आठ टी20 मैचों में 22 विकेट लिये हैं । इसमें दिसंबर में हुई द्विपक्षीय श्रृंखला में 10 विकेट शामिल है ।
Ind vs Sa T20 World Cup 2026: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को सुपर आठ चरण का मैच नियमित काली मिट्टी पर खेला जायेगा जिससे स्पिनरों को शायद मदद नहीं मिले और इससे टीम प्रबंधन के सामने दुविधा हो गई है कि अतिरिक्त स्पिनर को चुने या तेज गेंदबाज का। उपकप्तान अक्षर पटेल टीम में वॉशिंगटन सुंदर की जगह ले सकते हैं । डैथ ओवरों में अर्शदीप सिंह की उपयोगिता को देखते हुए भारतीय टीम तीसरे स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव को शामिल करने से पहले काफी सोच विचार करेगी । मोटेरा मैदान पर सभी तीन तरह की पिचें हैं , लाल मिट्टी, काली मिट्टी और मिश्रित मिट्टी की । इस मैच के लिये काली मिट्टी की पिच तैयार की गई है जिससे अच्छा उछाल मिलेगा । इससे घास पूरी तरह से छांट दी गई है। मोटेरा में क्रिकेट खेलते आये गुजरात के एक पूर्व कप्तान ने कहा कि इससे स्पिनरों को टर्न नहीं मिलेगी । भारत के एक पूर्व क्रिकेटर ने कहा ,‘‘ यह सपाट पिच लग रही है । इस पर अच्छा उछाल मिलेगा । अगर मैं कप्तान होता तो कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह को चुनता ।’’
यह भी पढ़ें
- डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान! अब सभी देशों पर 15% ग्लोबल टैरिफ… नए शुल्क फैसले से दुनिया भर में मचा हड़कंप
- सीमा पार पाकिस्तान का बड़ा हमला! 7 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक से फिर बढ़ा तनाव.. इतने लोगों की मौत का दावा
- आज बन रहा शुभ रवि योग, होगा धन लाभ.. इन राशि वालों के लिए बढ़िया रहेगा दिन, पढ़ें रविवार का राशिफल

Facebook


