Apex Bank Recruitment 2026: एपेक्स बैंक ने बढ़ाई वैकेंसी की डेडलाइन! कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर बनने का सपना अब इस नई तारीख तक कर सकते हैं पूरे, जानें कैसे?

Apex Bank Recruitment 2026: एमपी एपेक्स बैंक ने कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 7 मार्च 2026 कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इस अवसर का फायदा उठा सकते हैं।

Apex Bank Recruitment 2026: एपेक्स बैंक ने बढ़ाई वैकेंसी की डेडलाइन! कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर बनने का सपना अब इस नई तारीख तक कर सकते हैं पूरे, जानें कैसे?

(Apex Bank Recruitment 2026/ Image Credit: Meta AI)

Modified Date: February 22, 2026 / 01:30 pm IST
Published Date: February 22, 2026 12:31 pm IST
HIGHLIGHTS
  • आवेदन की नई अंतिम तारीख: 7 मार्च 2026।
  • पद: कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर।
  • न्यूनतम योग्यता: स्नातक डिग्री और हिंदी-अंग्रेजी ज्ञान।

भोपाल: MP Apex Bank Recruitment 2026 बैंकिंग सेक्टर ने नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश अपेक्स बैंक ने कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनजर पदों पर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तारीख बढ़ाकर 7 मार्च 2026 कर दी है। पहले यह तारीख जल्द ही समाप्त होने वाली थी, लेकिन उम्मीदवारों की सुविधा को देखते हुए इसे बढ़ा दिया गया है। अब जो उम्मीदवार पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके पास एक और मौका है। आवेदन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन किया जा सकता है।

इन पदों पर होगी भर्ती

यह भर्ती कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर के पदों के लिए की जा रही है। कंप्यूटर ऑपरेटर तकनीकी और डाटा से जुड़े कार्य संभालते हैं, जबकि सोसाइटी मैनेजर सहकारी संस्थाओं के संचालन और प्रबंधन का जिम्मा उठाते हैं। दोनों पद बैंकिंग सिस्टम में अहम भूमिका निभाते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। इसके अलावा, हिंदी और अंग्रेजी भाषा का सामान्य ज्ञान होना जरूरी है। कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी भी अनिवार्य है।

आयु सीमा और छूट

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया

एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 650 रुपये है, जबकि अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये का भुगतान करना होगा। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के आधार पर होगी, जिसमें वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार के कुल 200 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे तय की गई है।

परीक्षा के विषय

लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से कंप्यूटर ज्ञान, रीजनिंग, अंग्रेजी भाषा, सामान्य जागरूकता और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी विषयों से समान रूप से प्रश्न होंगे, इसलिए उम्मीदवारों को सभी विषयों की तैयारी पूरी तरह करनी चाहिए।

आवेदन कैसे करें?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार MP Apex Bank की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें, रजिस्ट्रेशन करें, आवश्यक जानकारी भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अंत में फॉर्म जमा करें और आवेदन का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

न्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।