‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं की बैठक आठ जून को दिल्ली में होने की संभावना
‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं की बैठक आठ जून को दिल्ली में होने की संभावना
नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक यहां आठ जून को होने की संभावना है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार को घेरने और विपक्षी एकजुटता को फिर से प्रदर्शित करने की संयुक्त रणनीति पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
बैठक में करीब 15 विपक्षी दलों के प्रतिनिधि भाग ले सकते हैं।
यह बैठक हाल में संपन्न राज्य विधानसभा चुनावों में ‘इंडिया’ गठबंधन के दो प्रमुख घटक दलों तृणमूल कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की क्रमश: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में हार की पृष्ठभूमि में आई है।
सूत्रों ने बताया कि बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, शिवसेना (उबाठा) नेता उद्धव ठाकरे और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आदि के भाग लेने की उम्मीद है।
भाषा वैभव जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


