‘इंडिया गठबंधन’ 2029 के लोकसभा में प्रचंड जीत हासिल करेगा : मणिकम टैगोर

Ads

‘इंडिया गठबंधन’ 2029 के लोकसभा में प्रचंड जीत हासिल करेगा : मणिकम टैगोर

  •  
  • Publish Date - September 11, 2026 / 03:44 PM IST,
    Updated On - September 11, 2026 / 03:44 PM IST

रामनाथपुरम, 11 सितंबर (भाषा) कांग्रेस की तमिलनाडु इकाई(टीएनसीसी)के अध्यक्ष एम. मणिकम टैगोर ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि 2029 के लोकसभा चुनावों में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन को निर्णायक जीत मिलेगी और दावा किया कि तमिलनाडु में टीवीके के साथ बना नया गठबंधन राज्य की सभी 39 संसदीय सीट पर जीत दर्ज करेगा।

राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन की मजबूती को दोहराते हुए टैगोर ने कहा कि उनकी पार्टी के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाला ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन 2029 के चुनावों में बड़ी जीत हासिल करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘इसी तरह, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाला ‘सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस’ मजबूत स्थिति में है और तमिलनाडु की 39 और पुडुचेरी की एकमात्र सीट सहित सभी 40 संसदीय सीट पर जीत हासिल करेगा।’’

टैगोर ने कहा कि ‘तमिलगा वेत्री कषगम’ (टीवीके) के संस्थापक विजय राज्य में गठबंधन के उम्मीदवारों की जबरदस्त जीत सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से प्रचार करेंगे।

कांग्रेस नेता ने स्वतंतत्रा सेनानी इमैनुएल सेकरन को श्रद्धांजलि देने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों के समक्ष पैदा हुई कथित विकट स्थिति से निपटने के केंद्र सरकार के तरीके की कड़ी आलोचना की।

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप