भारत और अफ्रीकी देशों ने जल, स्वच्छता के क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की

भारत और अफ्रीकी देशों ने जल, स्वच्छता के क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की

भारत और अफ्रीकी देशों ने जल, स्वच्छता के क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की
Modified Date: September 24, 2026 / 10:29 pm IST
Published Date: September 24, 2026 10:29 pm IST

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) भारत और अफ्रीकी देशों ने बृहस्पतिवार को यहां एक बैठक में जल, स्वच्छता और साफ-सफाई के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

इस दौरान जानकारी के आदान-प्रदान, क्षमता निर्माण, डिजिटल नवाचार, समुदाय आधारित सेवा वितरण और जलवायु के अनुकूल समाधानों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

जल, स्वच्छता और साफ-सफाई (वॉश) पर भारत-अफ्रीका गोलमेज बैठक का आयोजन जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस) द्वारा किया गया। यह बैठक भारत मंडपम में आयोजित नौवें भारत अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह (आईआईडब्ल्यूडब्ल्यू) 2026 के दौरान आयोजित दूसरे भारत अंतरराष्ट्रीय वॉश सम्मेलन के तहत आयोजित की गई।

इस बैठक में 22 अफ्रीकी देशों के राजदूतों और प्रतिनिधियों, सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों, विकास भागीदारों तथा अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में जल और स्वच्छता से जुड़ी साझा चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया गया तथा भविष्य में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

डीडीडब्ल्यूएस के सचिव अशोक के. के. मीणा ने कहा कि ग्रामीण जल आपूर्ति और स्वच्छता के क्षेत्र में भारत का अनुभव केवल भौतिक बुनियादी ढांचे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मूल रूप से सार्वजनिक स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण और सामुदायिक स्वामित्व से जुड़ा है।

उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन (जेजेएम) और स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण (एसबीएम-जी) के तहत भारत की प्रगति में मजबूत राजनीतिक प्रतिबद्धता और स्थानीय संस्थागत स्वामित्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

भाषा

देवेंद्र पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में