भारत और फ्रांस ने रक्षा एवं परमाणु सहयोग की समग्र समीक्षा की

भारत और फ्रांस ने रक्षा एवं परमाणु सहयोग की समग्र समीक्षा की

भारत और फ्रांस ने रक्षा एवं परमाणु सहयोग की समग्र समीक्षा की
Modified Date: April 14, 2026 / 01:10 am IST
Published Date: April 14, 2026 1:10 am IST

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) भारत और फ्रांस ने सोमवार को पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच असैन्य परमाणु ऊर्जा, रक्षा, अंतरिक्ष और डिजिटल सहयोग के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों की समग्र समीक्षा की।

पेरिस में हुई अपनी बातचीत में, विदेश सचिव विक्रम मिसरी और फ्रांसीसी विदेश मंत्रालय के महासचिव मार्टिन ब्रिएंस ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर भी बात की।

भारत-फ्रांस विदेश मंत्रालय परामर्श के तहत यह बातचीत हुई।

मिसरी ने इसके अलावा फ्रांसीसी विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट और फ्रांसीसी राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोन से भी मुलाकात की।

मिसरी अमेरिका की तीन-दिवसीय यात्रा समाप्त करने के बाद पेरिस पहुंचे थे।

विदेश मंत्रालय ने मिसरी-ब्रिएंस बैठक के बारे में कहा, ‘दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं में हुई प्रगति की समग्र समीक्षा की।’

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में