Rajasthan Road Accident: यात्रियों को लेकर जा रही थी बस, तभी हो गया ये हादसा, थम गई इतने लोगों की सांसें, मच गई चीख-पुकार
Rajasthan Road Accident: यात्रियों को लेकर जा रही थी बस, तभी हो गया ये हादसा, थम गई इतने लोगों की सांसें, मच गई चीख-पुकार
Rajasthan Road Accident | Photo Credit: IBC24
- बस और ट्रक की टक्कर
- चार लोगों की मौत
- 30 यात्री घायल
नई दिल्ली: Rajasthan Road Accident राजस्थान में एक दर्दनाक हादसा (Road Accident) हो गया। यहां एक बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 30 यात्री घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद अफरातफरी मच गई है।
Rajasthan Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बस इंदौर से दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान बस आगे चल रहे केमिकल से भरे ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में बस चालक, एक महिला और एक बच्चे समेत कुल चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 30 यात्री घायल हो गए। जिसमें कुछ लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर कर दिया गया।
इन्हें भी पढ़े:-
- शह मात The Big Debate: बस्तर 2.0 पर जंग जारी.. अब विपक्षी सवालों की बारी, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब, जल, जंगल बनाम उद्योग पर फिर क्यों उठ रहे सवाल?
- Vande Bharat : नारी शक्ति का वंदन, ‘नमो का नमन’! महिला आरक्षण के लिए सरकार ने बुलाया विशेष सत्र, क्या विपक्षी दल भी करेंगे बिल का समर्थन?
- RR vs SRH: ईशान किशन ने बल्लेबाजी तो प्रफुल्ल और शाकिब ने गेंदबाजी से दिखाया कमाल, राजस्थान के विजयी रथ पर सनराइजर्स ने लगाया ब्रेक, इतने रनों से दी मात

Facebook


