भारत, कनाडा ने आपस में संवाद को मजबूत करने में हुई प्रगति का स्वागत किया

भारत, कनाडा ने आपस में संवाद को मजबूत करने में हुई प्रगति का स्वागत किया

भारत, कनाडा ने आपस में संवाद को मजबूत करने में हुई प्रगति का स्वागत किया
Modified Date: September 2, 2026 / 10:32 pm IST
Published Date: September 2, 2026 10:32 pm IST

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) भारत और कनाडा ने बुधवार को एक अहम बातचीत की, जिसमें दोनों पक्षों ने साल के आखिर तक ‘व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता पर बातचीत पूरी करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया।

विदेश मंत्रालय और ग्लोबल अफेयर्स कनाडा के अधिकारियों ने नयी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में सालाना विदेश कार्यालय परामर्श बैठक की।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सचिव (पूर्व) रुद्रेंद्र टंडन ने किया, जबकि कनाडाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मामलों के उप-मंत्री अरुण थंगराज ने किया।

इस बैठक में, जून 2025 से उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान की गति और द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

दोनों पक्षों ने ऊर्जा और जरूरी खनिजों, विज्ञान और तकनीक, शिक्षा, सुरक्षा और रक्षा सहयोग, संस्कृति, लोगों के बीच आपसी संबंधों और दूतावास मामलों सहित विभिन्न संस्थागत तंत्रों की प्रगति की समीक्षा की।

बयान में कहा गया है कि दोनों पक्षों ने दोनों देशों की सरकारों के बीच संस्थागत जुड़ाव और बातचीत को मजबूत करने की दिशा में हुई प्रगति का स्वागत किया।

भाषा सुभाष माधव

माधव


लेखक के बारे में