Patna Crime News : सावन खत्म होते ही की पार्टी, 4 दोस्तों की हो गई मौत! पीछे छिपी थी प्रेम प्रसंग की खौफनाक कहानी
पटना के बाढ़ अनुमंडल में चार युवकों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शुरुआती तौर पर जहरीली शराब का शक था, लेकिन जांच में हत्या की साजिश सामने आई। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
Patna Crime News :
- चार युवकों की संदिग्ध मौत का पुलिस ने किया खुलासा
- जहरीली शराब नहीं, हत्या की साजिश का सामने आया एंगल
- मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, FSL रिपोर्ट का इंतजार
पटना : Patna Crime News : बिहार के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बेढना गांव के सैदपुर टोला में तीन दिन पहले हुई चार युवकों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शुरुआती जांच में जहरीली शराब से मौत का अंदेशा जताया जा रहा था, लेकिन पुलिसिया जाँच में यह एक सोची-समझी हत्या की साजिश निकली। मुख्य आरोपी लाली सिंह ने प्रेम प्रसंग और रंजिश के चलते शराब में जहर मिलाकर अपने ही चार साथियों की जान ले ली।
प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश में की हत्या
मिली जानकारी के अनुसार घटना की मुख्य वजह प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश थी। मुख्य आरोपी लाली सिंह की बहन का संबंध मृतक युवकों में से एक शशि कुमार, निशु कुमार, विकास राम या पंकज सिंह के साथ था। इसके अलावा बाकी तीन युवक भी आरोपी को अक्सर चिढ़ाते थे, जिससे नाराज होकर लाली सिंह ने चारों को एक साथ ठिकाने लगाने का प्लान बनाया।
सावन के बाद पार्टी करने का प्लान
दरअसल सावन खत्म होने के बाद चारों युवक नॉनवेज और शराब पार्टी के लिए एकत्र हुए थे। पार्टी में शामिल हुए पांचवें शख्स लाली सिंह ने मौका पाकर शराब में ज़हर मिला दिया। Bihar Crime Story शराब पीते ही चारों युवकों की हालत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई।
मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने मुख्य आरोपी लाली सिंह समेत कुल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से आधी से कम खाली शराब की बोतल और खाना बरामद किया गया है। शराब में किस तरह का जहर मिलाया गया था, इसका सटीक खुलासा फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और साजिश में शामिल अन्य संभावित पहलुओं की गहन जांच में जुटी है।
इन्हें भी पढ़ें
- ISRO Recruitment 2026: इसरो में 175 पदों पर निकली बंपर भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन, चूक गए तो दोबारा मौका नहीं मिलेगा
- 8th Pay Commission Update: सैलरी बढ़ेगी या DA में होगा बड़ा खेल? 8वें वेतन आयोग से जुड़े कई अहम ऐलान जल्द, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुलने वाला है खुशियों का पिटारा!
- CP Radhakrishnan Raipur Visit: रायपुर दौरे पर पहुंचे उपराष्ट्रपति, एयरपोर्ट पर राज्यपाल डेका, डिप्टी सीएम समेत मंत्रियों ने किया आत्मीय स्वागत

Facebook


