Dry Day In Chhattisgarh: इस दिन बंद रहेगी छत्तीसगढ़ की सभी शराब दुकानें, मटन और चिकन दुकानों को लेकर भी आदेश जारी, जानें क्यों लिया गया ये फैसला
Dry Day In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
Dry Day In Chhattisgarh/Image Credit: File
- जन्माष्टमी के दिन पूरे छत्तीसगढ़ की शराब दुकानें बंद रहेगी।
- शासन ने इस दिन को ड्राई डे घोषित किया है।
- जन्माष्टमी के अवसर पर मटन और चिकन की दुकानें बंद रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
Dry Day In Chhattisgarh: रायपुर: कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। जन्माष्टमी के दिन पूरे प्रदेश की शराब दुकानें बंद रहेगी। प्रदेश में जन्माष्टमी के दिन शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। शासन ने इस दिन को ड्राई डे घोषित किया है। शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश भी जारी कर दिया गया है।
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 4 सितंबर को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दिन प्रदेश की सभी मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार, क्लब सहित मदिरा विक्रय एवं परोसने वाले सभी लाइसेंसी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
अवैध मदिरा के परिवहन, संग्रहण और विक्रय पर…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) September 2, 2026
मटन-चिकन की दुकानें भी रहेंगी बंद
वहीं दूसरी तरफ शराब दुकानों के साथ ही जन्माष्टमी के अवसर पर मटन और चिकन की दुकानें बंद रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। (Dry Day In Chhattisgarh)
कलेक्टर और निगम आयुक्तों को पत्र
Dry Day In Chhattisgarh: शासन ने आदेश के पालन के लिए प्रदेश के सभी कलेक्टरों और नगर निगम आयुक्तों को पत्र भेजा है। संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। जन्माष्टमी के दौरान धार्मिक एवं पर्व की गरिमा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार की ओर से यह निर्णय लिया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Rahul Gandhi Citizenship Case Update: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मिली बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने खारिज की नागरिकता को चुनौती देने वाली याचिका, जानें क्या है पूरा मामला
- Virat Kohli and Anushka Sharma News : विराट-अनुष्का ने क्यों छोड़ा भारत? लंदन शिफ्ट होने की असली वजह आई सामने, जानकर रह जाएंगे हैरान!
- Rajasthan Road Accident News: तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के इतने लोगों की हुई मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन

Facebook


