Bikaner Congress Controversy Viral Video: कांग्रेस शहर अध्यक्ष के साथ कार्यकर्ताओं ने की मारपीट!… इस बात को लेकर हुआ था विवाद, आप भी देखें पूरा वीडियो
Bikaner Congress Controversy Viral Video: बीकानेर कांग्रेस शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल के साथ मारपीट हुई है।
Bikaner Congress Controversy Viral Video/Image Credit: AI
- बीकानेर कांग्रेस शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल के साथ मारपीट हुई है।
- मेघवाल ने पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा के बेटे मोहित अरोड़ा पर मारपीट का आरोप लगाया है।
- इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Bikaner Congress Controversy Viral Video: बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। नगर निकाय चुनाव में टिकट वितरण के बाद से ही कांग्रेस की अंतर्कलह सड़कों पर नजर आना शुरू हो गई है। ताजा मामला बीकानेर से सामने आया है। यहां बीकानेर कांग्रेस शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल के साथ मारपीट हुई है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, बीकानेर में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल वार्ड 50 में प्रत्याशी नवरत्न डागा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में पहुंचे थे। इस दौरान कुछ युवकों ने पहले उनका मुंह मीठा करवाया और उसके बाद साइड में बुलाकर मारपीट की। मेघवाल ने पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा के बेटे मोहित अरोड़ा पर बदसलूकी और मारपीट का आरोप लगाया है। (Bikaner Congress Controversy Viral Video) घटना के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जमा हो गए, पूर्व मंत्री बीडी कल्ला भी मौके पर पहुंचे। मेघवाल ने कहा कि ऐसा व्यवहार स्वीकार नहीं होगा, पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाएंगे। इस बीच मेघवाल के साथ की गई मारपीट की पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। ऐसे लोग कांग्रेसी नहीं हो सकते।
विवाद के बाद गरमाया माहौल
Bikaner Congress Controversy Viral Video: मदनगोपाल मेघवाल के साथ यह घटना चुनाव कार्यालय उद्घाटन के तुरंत बाद हई। उस समय बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। इसी दौरान शहर अध्यक्ष मेघवाल के साथ आरोपी ने पहले बातचीत और मुंह मीठा कराया गया, फिर एक तरफ बुलाकर मारपीट की। इससे माहौल गरमा गया और कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Shameful: Former IPS and Senior Congress leader from Bikaner Madan Gopal Meghwal, was beaten up by Congress workers over ticket distribution issue…
This is Congress culture… This is @RahulGandhi‘s Mohabbat Ki Dukan… pic.twitter.com/dPr83Mdl91
— Mr Sinha (@Mrsinha) September 2, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Patna Crime News : सावन खत्म होते ही की पार्टी, 4 दोस्तों की हो गई मौत! पीछे छिपी थी प्रेम प्रसंग की खौफनाक कहानी
- Teacher Transfer News: शिक्षकों के तबादले को लेकर बड़ा अपडेट! अब इस नियम के आधार पर होगा ट्रांसफर, सरकार ने जारी की गाइडलाइन
- Dry Day In Chhattisgarh: इस दिन बंद रहेगी छत्तीसगढ़ की सभी शराब दुकानें, मटन और चिकन दुकानों को लेकर भी आदेश जारी, जानें क्यों लिया गया ये फैसला

Facebook


