PM Modi Raksha Bandhan Celebration: मासूम बहनों के संग PM मोदी ने मनाया रक्षाबंधन का पर्व.. एक ने पूछा बचपन का सपना तो PM ने कहा, ‘आप लोगों से मिलना’ देखें वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन पर शुभकामनाएं दीं, स्कूल की छात्राओं ने 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंचकर उन्हें राखी बांधी।

PM Modi Raksha Bandhan Celebration: मासूम बहनों के संग PM मोदी ने मनाया रक्षाबंधन का पर्व.. एक ने पूछा बचपन का सपना तो PM ने कहा, ‘आप लोगों से मिलना’ देखें वीडियो

PM Narendra Modi Raksha Bandhan Celebration || Image- PMO India File

Modified Date: August 28, 2026 / 06:23 pm IST
Published Date: August 28, 2026 6:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • छात्राओं ने प्रधानमंत्री मोदी को राखी बांधी
  • मोदी ने बच्चों से की आत्मीय मुलाकात
  • राष्ट्रपति मुर्मू ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पवित्र त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता लेकर आए। (PM Modi Raksha Bandhan Celebration) हर साल की तरह इस बार भी स्कूली छात्राओं ने प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पहुंचकर उनकी कलाई पर राखी बांधी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर रक्षाबंधन समारोह की तस्वीरें और वीडियो साझा किए। वीडियो में वे बच्चों से गर्मजोशी से मिलते और उनके साथ बातचीत करते नजर आए। उन्होंने बच्चों के साथ हाथ मिलाया और हाई-फाइव भी किया। एक बच्ची ने प्रधानमंत्री से उनके बचपन के सपने के बारे में पूछा। इस पर मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा, “आप लोगों से मिलना।” प्रधानमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन प्रेम, एकता और आपसी विश्वास के रिश्ते को और मजबूत करने वाला त्योहार है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने बच्चों के साथ मनाया पर्व

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी राष्ट्रपति भवन में बच्चों और विभिन्न स्कूलों व संगठनों के विद्यार्थियों के साथ रक्षाबंधन मनाया। (PM Modi Raksha Bandhan Celebration) इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का महत्व केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि राखी का पवित्र धागा परिवार के सदस्यों, दोस्तों और यहां तक कि पेड़ों को भी बांधा जा सकता है। यह प्रेम और देखभाल के रिश्ते का प्रतीक है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

पेड़-पौधों की रक्षा का भी दिया संदेश

राष्ट्रपति मुर्मू ने बच्चों से पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने बच्चों से पौधों और पेड़ों की देखभाल करने तथा उन्हें सुरक्षित रखने का आग्रह किया। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का त्योहार है। इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं भाई बहनों को उपहार देते हुए उनकी रक्षा का संकल्प लेते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे की बढ़त के साथ 95.39 पर

आईटी शेयरों में खरीदारी से शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 331 अंक चढ़ा

गंभीर ने भारतीय टीम की मानसिक मजबूती की सराहना की, दिनुशा के जुझारूपन के हुए कायल

उम्मीद है इमरान खान के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाएगा: पैट कमिंस

नेपाल के प्रधानमंत्री और मंत्री आपदा राहत कोष में एक महीने का वेतन दान करेंगे


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown