दिल्ली में मौसम विभाग ने बादल छाए रहने का अनुमान जताया, वायु गुणवत्ता ‘सामान्य’ श्रेणी में

Ads

दिल्ली में मौसम विभाग ने बादल छाए रहने का अनुमान जताया, वायु गुणवत्ता 'सामान्य' श्रेणी में

  •  
  • Publish Date - June 10, 2026 / 10:47 AM IST,
    Updated On - June 10, 2026 / 10:47 AM IST

नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 6.3 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

राष्ट्रीय राजधानी के अन्य मौसम केंद्रों में, पालम में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोधी रोड पर यह 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मौसम केंद्र रिज पर न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम था, और आयानगर में तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक था।

मौसम विभाग ने आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने दिन का अधिकतम तापमान लगभग 43.5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 164 था और वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा तान्या वैभव

वैभव

शीर्ष 5 समाचार