भारत को तेल आयात के लिए अमेरिकी मंजूरी की जरूरत प्रतीत होना ‘आपत्तिजनक’ है : विजयन

भारत को तेल आयात के लिए अमेरिकी मंजूरी की जरूरत प्रतीत होना ‘आपत्तिजनक' है : विजयन

भारत को तेल आयात के लिए अमेरिकी मंजूरी की जरूरत प्रतीत होना ‘आपत्तिजनक’ है : विजयन
Modified Date: March 6, 2026 / 08:17 pm IST
Published Date: March 6, 2026 8:17 pm IST

तिरुवनंतपुरम, छह मार्च (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने शुक्रवार को कहा कि ऐसा प्रतीत होना ‘घोर आपत्तिजनक’ है कि भारत को तेल आयात जैसे फैसलों के लिए अमेरिकी मंजूरी की जरूरत है।

विजयन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि भारत की संप्रभुता विदेशी ‘मंजूरी’ के अधीन नहीं है।

ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच, अमेरिका द्वारा भारतीय रिफाइनरियों को रूस से तेल खरीदने की 30 दिन की अस्थायी छूट दिये जाने के बाद उनकी यह तीखी आलोचना सामने आई।

विजयन ने अपने पोस्ट में कहा, ‘‘यह प्रतीत होना घोर आपत्तिजनक है कि भारत जैसे देश को तेल आयात जैसे फैसलों के लिए अमेरिका से मंजूरी की आवश्यकता है। इस तरह की धारणा को मजबूती देकर केंद्र सरकार दुनिया के सामने हमारे देश को अपमानित कर रही है।’’

उन्होंने कहा कि भारत को किन देशों के साथ व्यापार करना है, इस बारे में निर्णय केवल भारत को ही अपने राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए लेना चाहिए।

उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘हमारी राष्ट्रीय गरिमा और ऊर्जा सुरक्षा किसी भी महाशक्ति की स्वीकृति के अधीन नहीं हो सकती।’’ संतोष रंजन

रंजन


लेखक के बारे में