India Post premium services: अब आपका पार्सल सिर्फ 24 घंटे में पहुंचेगा! इंडिया पोस्ट की नई ‘फास्ट डिलीवरी’ शुरू, जानिए कैसे करें बुकिंग

India Post premium services: डाक विभाग ने मंगलवार को त्वरित और समयबद्ध पार्सल डिलिवरी के लिए तीन नई प्रीमियम सेवाओं की शुरुआत की है।

India Post premium services: अब आपका पार्सल सिर्फ 24 घंटे में पहुंचेगा! इंडिया पोस्ट की नई ‘फास्ट डिलीवरी’ शुरू, जानिए कैसे करें बुकिंग

dak vibhag/ image source: wikipedia

Modified Date: March 17, 2026 / 03:48 pm IST
Published Date: March 17, 2026 3:34 pm IST
HIGHLIGHTS
  • डाक विभाग ने तीन प्रीमियम सेवाएं शुरू
  • 24 और 48 घंटे में डिलिवरी गारंटी
  • शुरुआती चरण में छह बड़े शहर शामिल

India Post premium services: नई दिल्ली: डाक विभाग ने मंगलवार को त्वरित और समयबद्ध पार्सल डिलिवरी के लिए तीन नई प्रीमियम सेवाओं की शुरुआत की है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ और ‘48 स्पीड पोस्ट’ सेवाओं का औपचारिक शुभारंभ किया। इन सेवाओं के तहत अब ग्राहक 24 घंटे या 48 घंटे में अपने पार्सल की गारंटी के साथ डिलिवरी प्राप्त कर सकेंगे। शुरुआती चरण में ये सेवाएं दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में उपलब्ध कराई गई हैं। विभाग ने बताया कि निर्धारित समय सीमा का पालन करने के लिए विशेष प्रसंस्करण तकनीक और प्राथमिकता आधारित हवाई परिवहन का उपयोग किया जाएगा।

24 hour parcel delivery: डाक विभाग ने तीन प्रीमियम सेवाएं शुरू

सिंधिया ने इस अवसर पर कहा कि यह पहल इंडिया पोस्ट के लिए एक नए दौर की शुरुआत है और इसमें व्यवसायिक संभावनाएं व्यापक रूप से निहित हैं। उन्होंने बताया कि ई-कॉमर्स बाजार 2030 तक लगभग 30 लाख करोड़ रुपये का हो सकता है, जो वर्तमान में 11 लाख करोड़ रुपये से लगभग तीन गुना अधिक है। नई सेवाओं के तहत पार्सल डिलिवरी के लिए ‘वन टाइम पासवर्ड’ (OTP) आधारित सत्यापन, शुरू से अंत तक ट्रैकिंग सुविधा और वास्तविक समय में एसएमएस अलर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसका मकसद ग्राहकों को पारदर्शिता और भरोसा सुनिश्चित करना है।

speed post India: शुरुआती चरण में छह बड़े शहर शामिल

व्यवसायों के लिए इस नई सेवा में ‘अभी बुक करें, बाद में भुगतान करें’ की सुविधा, केंद्रीकृत बिलिंग और एपीआई एकीकरण के विकल्प भी उपलब्ध होंगे। इसके अलावा थोक शिपमेंट के लिए मुफ्त पिकअप की सुविधा दी जाएगी। विभाग ने यह भी गारंटी दी है कि यदि निर्धारित समय में डिलिवरी नहीं हो पाती है, तो धनवापसी की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाएगी। इस नई पहल के जरिए डाक विभाग न सिर्फ पार्सल डिलिवरी की विश्वसनीयता बढ़ा रहा है, बल्कि ई-कॉमर्स और व्यापारिक सेक्टर के लिए आसान और भरोसेमंद लॉजिस्टिक विकल्प भी उपलब्ध करा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें :-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।