Bareilly Afsar Khan Encounter: सगी मामी से अवैध संबंध, चचेरी बहन से जबरन निकाह अब सास-साले की हत्या.. UP पुलिस के हाथों मारा गया अफसर खान आखिर था कौन?..

Bareilly Wanted Afsar Khan Encounter Video: बरेली में अफसर खान एनकाउंटर में ढेर, सास-साले की हत्या और पत्नी पर हमले के बाद पुलिस ने मार गिराया

Bareilly Afsar Khan Encounter: सगी मामी से अवैध संबंध, चचेरी बहन से जबरन निकाह अब सास-साले की हत्या.. UP पुलिस के हाथों मारा गया अफसर खान आखिर था कौन?..

Bareilly Wanted Afsar Khan Encounter Video || Image- Hate Detector file

Modified Date: March 17, 2026 / 01:17 pm IST
Published Date: March 17, 2026 1:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बरेली में एनकाउंटर में मारा गया अफसर खान
  • सास-साले की हत्या के बाद हुआ फरार
  • पत्नी पर भी किया था जानलेवा हमला

Bareilly Afsar Khan Encounter: बरेली: उत्तर प्रदेश पुलिस ने आतंक का दूसरा नाम कहे जाने वाले अफसर खान को तड़के एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया। अफसर खान इस एनकाउंटर से 24 घंटे पहले अपनी सास आसमां और साले आदिल की हत्या कर मौके से फरार हो गया था। उसने अपनी बीवी सायमा पर भी प्राणघातक हमला किया था। हालांकि घायल सायमा इस हमले में बच गई और उसका इलाज अस्पताल में जारी है। इस दोहरे हत्याकांड के बाद यूपी पुलिस अफसर खान की सरगर्मी से तलाश कर रही थी।

कौन था अफसर खान?

बरेली का रहने वाला अफसर खान कम उम्र से ही अपराध की दुनिया में कदम रख चुका था। वह बेखौफ और जिद्दी था। उसके आतंक का सबसे ज्यादा खौफ उसके अपने परिवार के लोगों में ही था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महज 16 साल की उम्र में ही अफसर खान का अपनी सगी मामी से अवैध संबंध हो गया था। इसी के चलते उसने अपने मामा की हत्या कर दी और जेल चला गया।

चचेरी बहन से की जबरन शादी

Bareilly Afsar Khan Encounter: लेकिन यह तो अफसर के आतंक की महज शुरुआत थी। 2016 में जब वह जेल से छूटकर बाहर आया, तो ठीक एक साल बाद 2017 में अपनी चचेरी बहन सायमा से शादी का खुलेआम ऐलान कर उसने सभी को चौंका दिया। परिवार के लोग इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन अफसर के आगे उनकी एक न चली और उसने जबरन अपनी चचेरी बहन से निकाह कर लिया।

हर समय नशे में रहने और धारदार हथियार साथ रखने वाले अफसर का आतंक अब घर की दहलीज पार कर चुका था। न सिर्फ उसका गांव, बल्कि पूरा इलाका उसकी बदनीयती से वाकिफ था और लोग उससे डरने लगे थे।

अफसर खान की चचेरी बहन, जो उसकी बीवी बनी, का नाम सायमा था। आसमां के साथ भी उसके रिश्ते अच्छे नहीं थे। वह उसके साथ मारपीट करता था। निकाह के कुछ समय बाद आसमां ने ससुराल छोड़ दिया और अफसर खान के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया। हालांकि, बाद में समझौते के बाद सायमा उसके साथ लौट आई।

सामाजिक बैठक में खून-खराबा

Bareilly Afsar Khan Encounter: बताया जा रहा है कि इसी वैवाहिक विवाद को लेकर एक पंचायत बुलाई गई थी, जिसमें सायमा, उसका भाई आदिल और उसकी मां आसमां मौजूद थे। दूसरी ओर, अफसर खान इस बैठक में अलग ही इरादे से पहुंचा था। उसने तय कर लिया था कि अगर बीवी उसके साथ नहीं लौटी, तो वह उसे मार डालेगा। बैठक के दौरान विवाद बढ़ने पर अफसर खान ने अपने साले और सास पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में उसकी बीवी भी घायल हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया, लेकिन उसका अंत करीब था। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए सूरज उगने के साथ ही उसे मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

इन्हें भी पढ़ें:-

राजस्थान में सरसों एवं चने की समर्थन मूल्य पर खरीद एक अप्रैल से होगी शुरू

ट्रंप और अमेरिकी अधिकारियों को प्रमुख प्रतियोगिताओं में भाग लेने से रोक सकता है वाडा

कास्पर्स्की भारत में निवेश दोगुना करेगी, देश को क्षेत्रीय केंद्र बनाने की योजना

यह भी देखें:-

ठाणे में लड़की के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति पर मामला दर्ज

नेपाल की प्रधानमंत्री ने प्रवासी नागरिकों से अर्थव्यवस्था में योगदान देने का किया आह्वान

उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों में 170 पार्षद मनोनीत, भाजपा नेताओं ने बधाई दी


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown