नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) भारत ने बृहस्पतिवार को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-4’ का सफल परीक्षण किया।
मिसाइल का परीक्षण सामरिक बल कमान (एसएफसी) ने किया।
रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘‘छह अगस्त को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-4’ का सफल परीक्षण किया गया।’’
मंत्रालय ने कहा, ‘‘इस प्रक्षेपण के दौरान सभी परिचालन और तकनीकी मानकों का सफलतापूर्वक सत्यापन हुआ। यह परीक्षण सामरिक बल कमान के तत्वावधान में किया गया।’’
भाषा अमित सुरेश
सुरेश