होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर गोलीबारी : भारत ने ईरान के राजदूत को तलब किया
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर गोलीबारी : भारत ने ईरान के राजदूत को तलब किया
नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (भाषा) भारत ने ईरान के ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य में की गई गोलीबारी की वजह से दो भारतीय मालवाहक जहाजों के मार्ग बदलने के लिए मजबूर होने की घटना को लेकर नयी दिल्ली में तैनात ईरानी राजदूत मोहम्मद फताअली को तलब किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर राजदूत के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।
आधिकारिक तौर पर फताअली को विदेश मंत्रालय में तलब करने को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। ईरान द्वारा शुक्रवार को वाणिज्यिक यातायात के लिए जलमार्ग को खोलने की घोषणा के बाद कई वाणिज्यिक जहाजों ने होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने का प्रयास किया।
ईरान ने शनिवार को अमेरिका पर दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया और घोषणा की कि उसने एक बार फिर होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है।
भाषा
शुभम धीरज
धीरज

Facebook


