PM Narendra Modi Live today: ‘कांग्रेस परजीवी की तरह’… पीएम मोदी ने बताया कांग्रेस कैसे डालती है महिलाओं के अधिकारों पर बाधा, कहा- लटकाना और अटकाना उनका सिद्धांत
PM Narendra Modi Live today: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संशोधन विधेयक पास ना होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी आज देश को संबोधित किया।
PM Narendra Modi Live today/Image Credit: IBC24.in
- पीएम नरेंद्र मोदी आज देश को संबोधित किया।
- महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संशोधन विधेयक पास ना होने पीएम ने विपक्ष पर निशाना साधा है।
- पीएम मोदी ने इस बिल के गिरने का जिम्मेदार विपक्ष को बताया है।
PM Narendra Modi Live today: नई दिल्ली: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संशोधन विधेयक पास ना होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी आज देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस बिल के गिरने का जिम्मेदार विपक्ष को बताया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने अपने स्वार्थ की वजह से इस बिल को पारित नहीं होने दिया। पीएम मोदी ने कहा कि देश की नारी शक्ति सब देख रही है, बिल गिरा तो मुझे बहुत दुख हुआ।
कांग्रेस परजीवी की तरह दूसरे दलों के सहारे जिंदा
पीएम मोदी ने कहा कि, कांग्रेस खुद ही कई राज्यों में अपना वजूद खो चुकी है। वह परजीवी की तरह दूसरे दलों के सहारे जिंदा है। (PM Narendra Modi Live today) वे यह भी नहीं चाहते कि क्षेत्रीय दलों की ताकत बढ़े। इस बिल को रोककर उन्हें राजनीतिक षडयंत्र किया है। सभी विपक्ष इतने सालों से हर बार वही बहाने बनाते आए हैं। कोई न कोई पेंच फंसाकर महिलाओं के अधिकारों पर डाका डालते हैं।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, देश उनका पैटर्न समझ चुका है। इस बिल के विरोध की बड़ी वजह है कि इन परिवारवादी पार्टियों का डर। इन्हें डर है कि महिला सशक्त हुई तो उनकी पार्टी खतरे में आ जाएगी। ये नहीं चाहेंगे कि उनके परिवार के बाहर की महिलाएं आगे बढ़ें।
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर सीधा निशाना
PM Narendra Modi Live today: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस परजीवी की तरह क्षेत्रीय दलों पर सवार है वो इन्हें भी डुबो देगी। (PM Narendra Modi Live today) कांग्रेस हर बार एक जैसा बहाना बनाती है। परिवारवादी पार्टियां महिला हित नहीं चाहती। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने इस ईमानदार प्रयास को रोक दिया और देश के सामने इसे खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि इन दलों ने देश की नारी शक्ति और संविधान दोनों के साथ अन्याय किया है।
कांग्रेस का सिद्धांत है लटकाना और अटकाना
पीएम मोदी ने कहा कि जो भी काम देश के लिए जरूरी फैसला होता है, कांग्रेस इसे कार्पेट के नीचे डाल देती है। कांग्रेस के इसी रवैये की वजह से आज देश उस ऊंचाई पर नहीं पहुंच पाया जिसका ये हकदार है। कांग्रेस हर रिफॉर्म को रोककर बैठी है. लटकाना और अटकाना की कांग्रेस का सिद्धांत और वर्क कल्चर रहा है।
PM Narendra Modi Live today: प्रधानमंत्री ने दावा किया कि, देश के हर जरूरी सुधार का कांग्रेस विरोध करती है। जनधन, आधार, डिजिटल पेमेंट्स, जीएसटी, गरीबों को आरक्षण, तीन तलाक कानून, आर्टिकल 370 हटाना। हर चीज का विरोध किया. यहां तक कि यूनिफॉर्म सिविल कोड जैसे सुधारों का भी विरोध करती है। रिफॉर्म का नाम सुनते ही कांग्रेस विरोध करने लगती है। (PM Narendra Modi Live today) जो भी काम देश को मजबूत बनाता है, कांग्रेस उसमें बाधा डालती है। कांग्रेस वन नेशन वन इलेक्शन का विरोध करती है। घुसपैठियों को निकालने का विरोध करती ।
उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस मतदाता सूची शुद्धिकरण का विरोध करती है। सीएए कानून का विरोध किया और झूठ फैलाकर माहौल खराब किया। माओवादी और नक्सली हिंसा खत्म करने के प्रयासों में भी बाधा डालती है। यही कांग्रेस की राजनीति है।’
उन्होंने कहा कि तब भी, कांग्रेस ने DMK, TMC और SP के साथ मिलकर इसे मानने से इनकार कर दिया। DMK के पास तमिलनाडु से ज़्यादा लोगों को मेंबर ऑफ़ पार्लियामेंट बनाने और राज्य की आवाज़ को मजबूत करने का मौका था। उसने वह मौका हाथ से जाने दिया। (PM Narendra Modi Live today) पीएम मोदी ने कहा कि, TMC के पास भी पश्चिम बंगाल से ज़्यादा लोगों को मजबूत बनाने और उनका रिप्रेजेंटेशन बढ़ाने का मौका था, लेकिन वह भी इसका फ़ायदा नहीं उठा पाई।
पीएम मोदी ने महिलाओं से मांगी माफ़ी
पीएम मोदी ने संबोधन की शुरुआत में कहा कि, आज मैं एक बेहद महत्वपूर्ण विषय पर, विशेषकर देश की माताओं, बहनों और बेटियों से बात करने आया हूं। आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया है। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। (PM Narendra Modi Live today) हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। मैं इसके लिए सभी माताओं बहनों से क्षमा मांगाता हूं। हमारे लिए देश हित सर्वोपरि है।
PM Narendra Modi Live today: पीएम मोदी ने कहा कि देश की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया और उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। (उन्होंने कहा कि सरकार ने पूरी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई और नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो सका।
देश की नारी को उठाना पड़ रहा स्वार्थी राजनीति का नुकसान
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, कांग्रेस, डीएमके, सपा जैसे दलों की स्वार्थी राजनीति का नुकसान देश की नारी को उठाना पड़ा। (PM Narendra Modi Live today) देश की करोड़ों नारी की नजर संसद में थी। देश की नारी देख रही थी। मुझे भी देखकर दुख हुआ नारी हित का प्रस्ताव गिरा। तो कांग्रेस डीएमके टीमएसी सपा जैसरी परिवारवादी पार्टियां खुशी से तालियां बजा रही थीं।
विपक्ष को जरूर मिलेगी पाप की सजा
PM Narendra Modi Live today: पीएम मोदी ने आगे कहा कि, जिन दलों ने बिल का विरोध किया, उनसे मैं दो टूक कहूंगा कि ये लोग नारी शक्ति को हल्के में ले रहे हैं। वे भूल रहे हैं कि 21वीं सदी की नारी सब पर नजर रख रही है। वो उनकी मंशा देख रही है। उन्होंने आगे कहा कि, महिला आरक्षण को रोककर जो पाप विपक्ष ने किया है, इसकी उन्हें सजा जरूर मिलेगी। इन दलों ने संविधान निर्माताओं की भावनाओं का अपमान किया है। जनता की सजा से वे बच नहीं पाएंगे। सदन में यह कानून किसे से कुछ छीन नहीं रहा था। कुछ न कुछ देने का था।
इन्हे भी पढ़ें:-
- PM Modi Speech Women Reservation Bill : इन पार्टियों को पीएम मोदी ने बताया भ्रूणहत्या का गुनहगार.. विपक्ष को जमकर लगाई फटकार, कहा- देश उनका पैटर्न समझ चुका है
- PM Modi Live Today: ‘विपक्ष को जरूर मिलेगी इस पाप की सजा’.. पीएम मोदी ने कांग्रेस सहित इन पार्टियों को बताया परिवारवादी, कहा- मेरे लिए देशहित सर्वोपरि
- PM Narendra Modi Address Nation : “मैं देश की महिलाओं से माफी मांगता हूं…” महिला आरक्षण बिल पास न होने पर भावुक हुए पीएम मोदी, विपक्ष पर साधा निशाना

Facebook


