PM Modi Live Today: ‘विपक्ष को जरूर मिलेगी इस पाप की सजा’.. पीएम मोदी ने कांग्रेस सहित इन पार्टियों को बताया परिवारवादी, कहा- मेरे लिए देशहित सर्वोपरि
PM Modi Live Today: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संशोधन विधेयक पास ना होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी आज देश को संबोधित कर रहे हैं।
PM Modi Live Today/Image Credit: IBC24.in
- पीएम नरेंद्र मोदी आज देश को संबोधित कर रहे हैं।
- पीएम मोदी लोकसभा में महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संशोधन विधेयक पास ना होने पर संबोधन दे रहे हैं।
- पीएम मोदी ने इस बिल के गिरने का जिम्मेदार विपक्ष को बताया है।
PM Modi Live Today: नई दिल्ली: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संशोधन विधेयक पास ना होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी आज देश को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने इस बिल के गिरने का जिम्मेदार विपक्ष को बताया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने अपने स्वार्थ की वजह से इस बिल को पारित नहीं होने दिया। (PM Modi Live Today) पीएम मोदी ने कहा कि देश की नारी शक्ति सब देख रही है, बिल गिरा तो मुझे बहुत दुख हुआ।
पीएम मोदी ने महिलाओं से मांगी माफ़ी
पीएम मोदी ने संबोधन की शुरुआत में कहा कि, आज मैं एक बेहद महत्वपूर्ण विषय पर, विशेषकर देश की माताओं, बहनों और बेटियों से बात करने आया हूं। आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया है। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। (PM Modi Live Today) हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। मैं इसके लिए सभी माताओं बहनों से क्षमा मांगाता हूं। हमारे लिए देश हित सर्वोपरि है।
PM Modi Live Today: पीएम मोदी ने कहा कि देश की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया और उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। (उन्होंने कहा कि सरकार ने पूरी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई और नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो सका।
देश की नारी को उठाना पड़ रहा स्वार्थी राजनीति का नुकसान
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, कांग्रेस, डीएमके, सपा जैसे दलों की स्वार्थी राजनीति का नुकसान देश की नारी को उठाना पड़ा। (PM Modi Live Today) देश की करोड़ों नारी की नजर संसद में थी। देश की नारी देख रही थी। मुझे भी देखकर दुख हुआ नारी हित का प्रस्ताव गिरा। तो कांग्रेस डीएमके टीमएसी सपा जैसरी परिवारवादी पार्टियां खुशी से तालियां बजा रही थीं।
विपक्ष को जरूर मिलेगी पाप की सजा
PM Modi Live Today: पीएम मोदी ने आगे कहा कि, जिन दलों ने बिल का विरोध किया, उनसे मैं दो टूक कहूंगा कि ये लोग नारी शक्ति को हल्के में ले रहे हैं। (PM Modi Live Today) वे भूल रहे हैं कि 21वीं सदी की नारी सब पर नजर रख रही है। वो उनकी मंशा देख रही है। उन्होंने आगे कहा कि, महिला आरक्षण को रोककर जो पाप विपक्ष ने किया है, इसकी उन्हें सजा जरूर मिलेगी। इन दलों ने संविधान निर्माताओं की भावनाओं का अपमान किया है। जनता की सजा से वे बच नहीं पाएंगे। सदन में यह कानून किसे से कुछ छीन नहीं रहा था। कुछ न कुछ देने का था।
इन्हे भी पढ़ें:-
- PM Modi Address to Nation Live: महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद पहली बार देश को संबोधित कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यहां देखें लाइव
- Akhilesh Yadav Tea Shop News : अखिलेश यादव का चाय पीना पड़ा भारी!.. सपा मुखिया के जाने के बाद क्यों बर्बाद हो गया आर्यन यादव? दास्तां सुन भर आएंगी आँखें
- CM Pushkar Singh Dhami: चारधाम यात्रा-2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी, देश भर से आए श्रद्धालुओं का किया स्वागत, हरी झंडी दिखाकर बसों को किया रवाना

Facebook


