PM Modi Speech Women Reservation Bill : इन पार्टियों को पीएम मोदी ने बताया भ्रूणहत्या का गुनहगार.. विपक्ष को जमकर लगाई फटकार, कहा- देश उनका पैटर्न समझ चुका है

महिला आरक्षण बिल पास न होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इसे नारी शक्ति के साथ विश्वासघात बताते हुए कहा कि कांग्रेस और सहयोगी दलों ने महिलाओं के अधिकारों की ‘भ्रूणहत्या’ की है।

PM Modi Speech Women Reservation Bill : इन पार्टियों को पीएम मोदी ने बताया भ्रूणहत्या का गुनहगार.. विपक्ष को जमकर लगाई फटकार, कहा- देश उनका पैटर्न समझ चुका है

PM Modi Speech Women Reservation Bill / Image Source : SCREENGRAB

Modified Date: April 18, 2026 / 09:08 pm IST
Published Date: April 18, 2026 9:05 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल फेल होने पर विपक्ष को ठहराया जिम्मेदार
  • कांग्रेस, TMC और DMK पर लगाया ‘नारी अधिकारों की भ्रूणहत्या’ का आरोप
  • पीएम बोले— महिलाओं के आत्मसम्मान पर चोट, देश माफ नहीं करेगा

नई दिल्ली : PM Modi Speech Women Reservation Bill प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोशल मीडिया और मुख्यधारा के मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करे रहे है । इस संबोधन का मुख्य केंद्र महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल है। संसद में इस महत्वपूर्ण बिल के पारित न हो पाने पर पीएम मोदी ने विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया। पीएम मोदी ने कांग्रेस, टीएमसी और डीएमके जैसे दलों को इस ‘भ्रूणहत्या’ का गुनहगार ठहराते हुए कहा कि इन दलों ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने संसद के भीतर विपक्ष के व्यवहार पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे नारी शक्ति के स्वाभिमान पर चोट बताया।

विपक्ष पर ‘भ्रूणहत्या’ का आरोप

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बिल पिछले 40 वर्षों से लटके हुए नारी के हक को 2029 के लोकसभा चुनाव से सुनिश्चित करने का एक महायज्ञ था। Nari Shakti Vandan Adhiniyam 2026 उन्होंने आरोप लगाया कि जब सरकार पूरी ईमानदारी से महिलाओं को 50% अधिकार देने का प्रयास कर रही थी, तब कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने मिलकर सदन में इस प्रयास की ‘भ्रूणहत्या’ कर दी। पीएम ने कहा पूरा विपक्ष इस भ्रूणहत्या के गुनहगार हैं। ये देश के संविधान के अपराधी है। नारी शक्ति के अपराधी हैं।

महिला आरक्षण से नफरत करती है कांग्रेस

पीएम मोदी ने कहा की कांग्रेस महिला आरक्षण से ही नफरत करती है। उन्होंने हमेशा इसे रोका है। Pm Modi Rashtra ke Naam Sambodhan इस बार भी कांग्रेस और साथी दलों ने महिला आरक्षण को रोकने के एक के बाद एक नए झूठ का सहारा लिया। कभी नंबरर्स को लेकर तो कभी किसी और तरह से, कांग्रेस और उसके साथियों ने देश को गुमराह किया। इन दलों ने भारत की नारी के सामने अपना असली चेहरा सामने ला दिया है। अपना मुखैटा उतार दिया है। मुझे पर्सनली आशा थी कि कांग्रेस दशकों पुरानी गलती सुधारेगी लेकिन कांग्रेस ने महिलाओं के पक्ष में खड़े होने का अवसर खो दिया।पीएम ने इसे उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक हर राज्य की महिला शक्ति को समान अवसर देने की एक कोशिश बताया था, जिसे विपक्ष ने नाकाम कर दिया।

महिला शक्ति को ‘फॉर ग्रांटेड’ ले रहे हैं विपक्ष

प्रधानमंत्री ने सदन के भीतर के दृश्य का जिक्र करते हुए कहा, “कल देश की करोड़ों महिलाओं की नजरें संसद पर टिकी थीं। अत्यंत दुखद है कि जब नारी हित का प्रस्ताव गिरा, तब कुछ दलों के लोग मेज थपथपाकर तालियां बजा रहे थे।” पीएम मोदी ने कड़े शब्दों में कहा कि यह तालियां नारी के आत्मसम्मान पर प्रहार थीं। उन्होंने चेतावनी दी कि जो दल महिला शक्ति को ‘फॉर ग्रांटेड’ ले रहे हैं, उन्हें देश की नारी शक्ति कभी माफ नहीं करेगी।

इन्हे भी पढ़ें:-

 

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.