भारत ने एक दिन में कोविड-19 संबंधी 20.55 लाख नमूनों की जांच की

भारत ने एक दिन में कोविड-19 संबंधी 20.55 लाख नमूनों की जांच की

भारत ने एक दिन में कोविड-19 संबंधी 20.55  लाख नमूनों की जांच की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: May 20, 2021 9:45 am IST

नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में पिछले 24 घंटे की अवधि में कोविड-19 संबंधी 20.55 लाख से अधिक जांच की गई हैं जो दैनिक जांच का अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। इसने कहा कि दैनिक संक्रमण दर 13.44 प्रतिशत पर बनी हुई है।

मंत्रालय ने कहा कि भारत में बुधवार को कुल मिलाकर 20,55,010 नमूनों की जांच की गई।

इसने कहा कि देश में महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या लगातार सात दिन से संक्रमण के नए मामलों से अधिक बनी हुई है। 24 घंटे की अवधि में कुल 3,69,077 रोगी ठीक हुए, जबकि इसी अवधि में संक्रमण के नए मामलों की संख्या 2,76,110 रही।

भारत में अब तक 2,23,55,440 लोग कोविड-19 से उबर चुके हैं।

इसके साथ ही भारत में संक्रमण के नए मामलों की संख्या पिछले चार दिन से लगातार तीन लाख से कम बनी हुई है।

देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए संक्रमण के 2,76,110 नए मामलों में से तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में 77.17 प्रतिशत मामले सामने आए हैं।

भाषा

नेत्रपाल मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में