सरकार नीट प्रश्नपत्र लीक पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार: रीजीजू ने लोकसभा में कहा

सरकार नीट प्रश्नपत्र लीक पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार: रीजीजू ने लोकसभा में कहा

सरकार नीट प्रश्नपत्र लीक पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार: रीजीजू ने लोकसभा में कहा
Modified Date: July 22, 2026 / 12:40 pm IST
Published Date: July 22, 2026 12:40 pm IST

नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) मानसून सत्र शुरू होने के बाद नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में छात्रों के आंदोलन को लेकर विपक्ष के हंगामे के कारण संसद में जारी गतिरोध के बीच सरकार ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि वह नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में सदन में चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है।

लोकसभा की कार्यवाही सुबह स्थगित होने के बाद दोबारा 12 बजे शुरू हुई तो अध्यक्ष ओम बिरला ने सरकार की ओर से वक्तव्य देने के लिए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू का नाम पुकारा।

इसी बीच कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई और इस मुद्दे पर विपक्ष के कार्यस्थगन प्रस्ताव पर चर्चा कराने की मांग भी की।

रीजीजू ने कहा, ‘‘सरकार नीट पेपर लीक पर चर्चा के लिए पूरी तरह से तैयार है। हमने पहले दिन से यह बात कही है। लेकिन चर्चा नियम के तहत होती है। चर्चा कब होनी है, कितनी लंबी होनी है और किस नियम के तहत होनी है, इसका निर्णय अध्यक्ष (बिरला) सभी दलों के नेताओं से बात कर लेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस देश के युवाओं के भविष्य के लिए हम सब मिलकर सार्थक चर्चा करें, सरकार यही चाहती है।’’

भाषा

वैभव माधव

माधव


लेखक के बारे में