भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में : जयशंकर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में : जयशंकर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में : जयशंकर
Modified Date: February 5, 2026 / 06:23 pm IST
Published Date: February 5, 2026 6:23 pm IST

नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बृहस्पतिवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ व्यापक वार्ता करने के बाद कहा कि ऐतिहासिक भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में है और इसके विवरण को ‘‘बहुत जल्द’’ पूरा कर लिया जाएगा।

जयशंकर ने वाशिंगटन डीसी की अपनी यात्रा को ‘‘सार्थक’’ और ‘‘सकारात्मक’’ बताते हुए कहा कि द्विपक्षीय व्यापार समझौता दोनों देशों के संबंधों में एक नये दौर की शुरुआत करेगा।

उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘ऐतिहासिक भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में है और इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। यह हमारे द्विपक्षीय संबंधों में एक नये चरण की शुरुआत करता है, जिससे (दोनों देशों के) संबंध के लिए अपार संभावनाएं खुलती हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘महत्वपूर्ण खनिज के क्षेत्र में हमारा सहयोग भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में रणनीतिक मुद्दों, रक्षा और ऊर्जा पर सहयोग की उम्मीद है। कुल मिलाकर, एक मजबूत गति स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।’’

भाषा सुभाष सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में