India vs Afghanistan Test Match: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की दमदार शुरुआत.. पहले ही दिन इन 2 बल्लेबाजों ने जड़े शानदार शतक, देखें पूरा स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan Test Match Highlight: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दिन 368 रन बनाए, राहुल और गिल के शानदार शतकों से बढ़त बनाई।

India vs Afghanistan Test Match: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की दमदार शुरुआत.. पहले ही दिन इन 2 बल्लेबाजों ने जड़े शानदार शतक, देखें पूरा स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan Test Match Highlight || Image- BCCI File

Modified Date: June 6, 2026 / 07:14 pm IST
Published Date: June 6, 2026 7:13 pm IST

मुल्लांपुर: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। (India vs Afghanistan Test Match Highlight) पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 368 रन बना लिए। केएल राहुल (100) और शुभमण गिल (103*) ने शानदार शतक जड़े, जबकि साई सुदर्शन ने 81 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

राहुल और सुदर्शन ने संभाली पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि जायसवाल 24 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद राहुल और साई सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए 139 रन की शानदार साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। सुदर्शन अपने शतक से चूक गए और 81 रन बनाकर आउट हुए। अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम सैफी ने उन्हें पवेलियन भेजा।

राहुल का शतक, गिल-पंत ने बढ़ाई मुश्किलें

चाय के बाद केएल राहुल ने अपने टेस्ट करियर का 12वां शतक पूरा किया। हालांकि शतक पूरा करने के तुरंत बाद वह 100 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट जिया-उर-रहमान शरीफी ने लिया। (India vs Afghanistan Test Match Highlight) राहुल के आउट होने के बाद कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने अफगान गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। दोनों ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 121 रन जोड़कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

पहले दिन भारत का पलड़ा भारी

दिन का खेल समाप्त होने तक शुभमन गिल 103 रन और ऋषभ पंत 50 रन बनाकर नाबाद लौटे। अफगानिस्तान के गेंदबाज पूरे दिन संघर्ष करते नजर आए और भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में सफल नहीं हो सके। अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम सफी ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि जियाउर रहमान शरीफी को 1 सफलता मिली। भारत ने पहले दिन पूरी तरह अपना दबदबा बनाए रखा और दूसरे दिन टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ते हुए अफगानिस्तान पर और दबाव बनाने की कोशिश करेगी।

India vs Afghanistan Test, KL Rahul Century, Shubman Gill Century, India Cricket Team, Afghanistan Cricket Team, Test Cricket, Cricket Highlights, Sai Sudharsan, Rishabh Pant, Day 1 Highlights, Mullanpur Test, Indian Batting, Cricket Scorecard, Test Match News, Team India

इन्हें भी पढ़ें:-

मथुरा में ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े, दबकर चालक की मौत

सुदर्शन शतक से चूके, राहुल के नाबाद अर्धशतक से भारत के चाय तक दो विकेट पर 209 रन

मथुरा में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो घायल

राबड़ी के आवास के बाहर बैठे दिखे राजद प्रवक्ता, दावा किया- शीर्ष राजद नेताओं ने सुरक्षा ‘वापस’ कर दी

सरगुजा खनन क्षेत्र में हरियाली लाने की पहल, 16 लाख पेड़-पौधे लगाए गए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन कर स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown