Jaguar Fighter Jet Crashed: भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट ने सूझबूझ से बचाई अपनी जान, ऐसे हुआ हादसा

Ads

Jaguar Fighter Jet Crashed: भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट ने सूझबूझ से बचाई अपनी जान, ऐसे हुआ हादसा

  •  
  • Publish Date - March 7, 2025 / 06:20 PM IST,
    Updated On - March 7, 2025 / 06:20 PM IST

Jaguar Fighter Jet Crashed। Photo Credit: Navbharat

HIGHLIGHTS
  • भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान क्रैश
  • ट्रेनिंग के लिए अंबाला एयरबेस से भरी थी उड़ान
  • तकनीकी खराबी के कारण विमान हुआ क्रैश

Jaguar Fighter Jet Crashed: हरियाणा। हरियाणा में भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान जगुआर के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने  आई है। बताया जा रहा है कि, लड़ाकू विमान ने ट्रेनिंग के लिए अंबाला एयरबेस से उड़ान भरी थी। इसी दौरान तकनीकी खराबी के कारण विमान क्रैश हो गया। हालांकि, समय रहते पायलट ने पैराशूट का उपयोग कर अपनी जान बचाई। वायुसेना अधिकारी ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

Read More: Bilaspur news today: टैक्स वसूली को लेकर एक्शन में निगम प्रशासन, बड़े बकायादारों पर कुर्की कार्रवाई की तैयारी 

बताया जा रहा है कि, यह हादसा हरियाणा के पंचकूला स्थित मोरनी के बालदवाला गांव के पास हुआ।  भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने बताया कि विमान ने प्रशिक्षण उड़ान के लिए अंबाला एयरबेस से उड़ान भरी थी। पायलट पैराशूट से उतरकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा।

 

भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान कहां क्रैश हुआ?

हरियाणा के पंचकूला स्थित मोरनी के बालदवाला गांव के पास शुक्रवार को भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान जगुआर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

जगुआर लड़ाकू विमान किस प्रकार का विमान है?

जगुआर एक बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान है, जिसे भारतीय वायुसेना द्वारा मीडियम स्ट्राइक रेंज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह विमान हवा और जमीन दोनों पर हमले करने में सक्षम है।

जगुआर लड़ाकू विमान के क्रैश होने की वजह क्या थी?

बताया जा रहा है कि, तकनीकी खराबी के कारण विमान क्रैश हुआ है।